कांग्रेस सदस्यों का निलम्बन

‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है भारत: अधीर रंजन

1310 0

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री पर महिलाओं के खिलाफ होते अपराधों को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हर मुद्दे पर बोल रहे हैं, लेकिन देश में बढ़ते महिला अपराध पर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अधीर ने कहा कि भारत धीरे-धीरे ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की ओर बढ़ रहा है।

अधीर रंजन ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब रोजाना महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों की खबर आ रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले हैदराबाद में एक महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने दरिंदगी के बाद हत्या कर आग लगा दी। वहीं उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता पर जमानत पर बाहर आए आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आग लगा दी। पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

GST दर बढ़ाने की तैयारी में मोदी सरकार, महंगी होंगी ये चीजें 

अधीर रंजन से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में देश में बढ़ती हिंसा के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि भारत दुनियाभर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने यह भी कहा था कि लोग अपने हाथ में कानून इसलिए ले रहे हैं। क्योंकि इस देश को चलाने वाला शख्स हिंसा में विश्वास रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत दुनिया भर में दुष्कर्म की राजधानी के तौर पर जाना जाता है।

राहुल ने कहा कि दूसरे देश यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों भारत अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा करने में नाकाम है? बता दें कि यूपी से एक भाजपा विधायक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है और प्रधानमंत्री ने इस पर एक शब्द तक नहीं बोला है।

Related Post

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले शिवराज, हर माह एक लाख युवाओं को रोजगार देने की करेंगे कोशिश

Posted by - August 15, 2021 0
देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, इस अवसर पर पीएम मोदी समेत सभी गणमान्य लोगों ने तिरंगा फहराया…
dilip ghosh

पश्चिम बंगाल : दिलीप घोष नहीं लड़ेंगे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

Posted by - March 18, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप (Dilip Ghosh) घोष चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा है…

सरकार अगर राष्ट्र की संपत्ति में इजाफा नहीं कर सकती तो औनेपौने दामों पर क्यों बेच रही?- तेजस्‍वी यादव

Posted by - August 26, 2021 0
बिहार के राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्‍वी यादव ने केंद्र सरकार के नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन प्‍लान को लेकर सवाल उठाए…
free ration

गुजरात में अंत्योदय, श्रमजीवी और पीएचएच राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क खाद्यान्न

Posted by - April 1, 2020 0
गांधीनगर। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संक्रमण के खिलाफ सतर्कता के रूप में 21 दिनों…