Delhi

यूपी समेत इन राज्यों में बढ़ेगी भीषड़ गर्मी, चलेगी लू

537 0

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में होली के बाद से मार्च महीने में मई-जून (May June) वाली भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो चुकी है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा (Temperature) लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली (Delhi) और उत्तर प्रदेश (UP) के कई शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग (Weather department) ने इस भीषड़ गर्मी के अलावा नॉर्थ, वेस्ट और मध्य भारत में अगले 5 दिन गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस बीच बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा। इसके अलावा अगले 4 से 5 दिनों में लू चलने के आसार हैं। मौसम शुष्क के बीच दिन के समय सूरज की तपिश से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के इस फैसले पर व्यक्त किया आभार

Related Post

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश

Posted by - March 30, 2021 0
जाली नोटों का अवैध कारोबार करने वाले तस्करों ने लॉकाडाउन के बाद सूबे में एक बार फिर अपनी जड़ें मजबूत करनी शुरू कर दी है। इसका खुलासा आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा पांच दिन पूर्व नोएडा से गिरफ्तार किये गये जाली नोटों के सौदागर सदर अली ने पूछताछ में किया है एटीएस को सदर की फरार पत्नी की सरगर्मी से तलाश है उस पर पच्चीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है इसके साथ ही एटीएस सदर के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह की ब्रेन हैमरेज से हुई मौत एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सदर अली की पत्नी मुमताज की तलाश में टीमें लगायी गयी हैं। गिरफ्तार किये गये सदर अली ने अपना नेटवर्क बरेली, कानपुर नगर व लखनऊ समेत अन्य शहरों में फैला रखा था। वह यूपी के कई तस्करों को पाकिस्तान से आने वाले जाली नोटों की सप्लाई करता था। बीते कुछ माह में भी नकली नोटों की सप्लाई किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। सदर के जरिये इस गिरोह से जुड़े सप्लायरों की तलाश की जा रही है। पूर्व में पकड़े गए कई तस्करों के बारे में भी पड़ताल शुरू की गई है। गिरफ्तार किये गये तस्कर सदर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यूपी में बांदा से जुड़े कई गिरोह पश्चिम बंगाल से जाली नोट लाकर उनकी सप्लाई लखनऊ समेत अन्य शहरों, एनसीआर व दिल्ली तक कर रहे हैं। पूर्व में इस गिरोह के कई सदस्य पूर्व में पकड़े भी जा चुके हैं। उनसे भी पूछताछ में सामने आया था कि जाली नोट पाकिस्तान से बंगलादेश व नेपाल के जरिये यहां सप्लाई किए जा रहे हैं।गौरतलब है कि जाली नोटों की तस्करी में वांछित चल रहे मालदा (पश्चिम बंगाल) निवासी 25 हजार रुपये के इनामी सदर अली को 24 मार्च को एटीएस ने नोएडा के महामाया फ्लाई ओवर के पास गरिफ्तार किया था। रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव…