गुजरात के हीरा कारोबारी पर आयकर विभाग का छापा, 500 करोड़ की हेरा-फेरी का हुआ खुलासा

974 0

नई दिल्ली। गुजरात के एक हीरा कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने छापा मारा है। व्यापारी के 23 ठिकानों पर की गई इस छापेमारी में 500 करोड़ रुपये से अधिक की हेरा-फेरी पकड़ी गई।

सूरत से लेकर मुंबई तक फैला कारोबार

आयकर विभाग के बयान के मुताबिक गुजरात का ये कारोबारी हीरों की मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात का काम करता है। कारोबारी के सूरत, नवसारी, मोरबी, वांकानेर और मुंबई में कुल 23 ठिकानों पर 22 सितंबर को छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई।

इंटेलीजेंस से मिली थी जानकारी

आयकर अधिकारियों ने जानकारी दी कि इंटेलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर इस छापेमारी को अंजाम दिया गया। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों की तलाश में 518 करोड़ रुपये मूल्य के हीरों की अघोषित खरीद-फरोख्त पकड़ी गई।

सीक्रेट जगहों पर रखे गए थे दस्तावेज

अधिकारियों ने दावा किया कि इस अघोषित खरीद-फरोख्त से जुड़े दस्तावेजों और आंकड़ों को गुप्त जगहों पर छिपा कर रखा गया था। इनकी देख-रेख का जिम्मा कारोबारी के कुछ ‘विश्वास पात्र कर्मचारियों’ के पास था।

अघोषित ज्वैलरी और नकदी भी जब्त

आयकर विभाग के बयान के मुताबिक हीरों के इस अघोषित व्यापार के पैसों का कारोबारी ने प्रॉपर्टी और स्टॉक मार्केट में निवेश किया। वहीं छापे के दौरान विभाग ने बड़ी मात्रा में 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की अघोषित ज्वैलरी और नकदी भी जब्त की है। साथ में 8900 कैरट के हीरे जिनका मूल्य 10.98 करोड़ रुपये है, उन्हें भी जब्त किया गया है। विभाग ने कारोबारी से जुड़े लॉकरों की पहचान भी कर ली है।

 

Related Post

CM Yogi

हरियाणावासियों ने ‘परित्राणाय साधुनाम, विनाशाय च दुष्कृताम’ को सिद्ध करके दिखाया: याेगी

Posted by - October 28, 2024 0
कैथल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को पेहोवा स्थित डेरा सिद्ध बाबा गरीबनाथ मठ में आयोजित…
अभिजीत बनर्जी

गरीबों को नकद पैसा देने की बजाय सरकार इनका अस्थायी राशन कार्ड बनाए : अभिजीत बनर्जी

Posted by - May 5, 2020 0
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को नकद…
digital health infrastructure

सीएम योगी के संकल्प से यूपी बना डिजिटल हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर का राष्ट्रीय मॉडल

Posted by - January 24, 2026 0
लखनऊ। योगी सरकार की दूरदर्शी सोच और नीतिगत फैसलों से हेल्थ डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (हेल्थ डीपीआई) के क्षेत्र में उत्तर…