आप भी डाइट में शामिल कर रहे है चुकंदर, तो जान लें इसके नुकसान

222 0

सर्दियों में चुकंदर को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इसे खाने से न सिर्फ आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है बल्कि इससे आपका वेट लॉस भी होता है लेकिन चुकंदर का इस्तेमाल अगर सोच-समझकर न किया जाए, तो इससे काफी हेल्थ इश्यू भी हो सकते हैं।

ऐसे कर सकते हैं चुकंदर (Beetroot) का सेवन

– चुकंदर का सेवन करने कई तरीके हैं। आप चुकंदर का जूस भी पी सकते हैं। इसके साथ आप अदरक, गाजर, धनिया और नींबू का रस मिलाकर भी चुकंदर का रस पी सकते हैं।

– इसके अलावा आप चुकंदर का हलवा भी बना सकते हैं। इसके लिए आप चुकंदर को गार्निश करके कढ़ाई में घी और दूध के साथ भून लें। फिर इसमें चीनी डालकर आप अच्छे से पका लें। उसके ऊपर से ड्राई फूट्स डालकर सर्व करें।

– चुकंदर को आप सलाद के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। इसके साथ खीरा, टमाटर, गाजर और नींबू का रस मिला लें।

– इसके अलावा चुकंदर का रायता भी बना सकते हैं। इसके लिए आप दही में चुकंदर को घिसकर डाल सकते हैं। फिर इसमें धनिया, मिर्च और अनार के दाने डालकर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

चुकंदर (Beetroot) खाने के नुकसान

– चुकंदर को ज्यादा खाने से आपको कई हेल्थ इश्यू भी हो सकते हैं, आपको डाइजेशन या पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

– आपकी स्किन अगर सेंसेटिव है, तो आपको स्किन रैशेज भी हो सकते हैं। स्किन पर रेडनेस होने के साथ ही पिंपल्स भी हो सकते हैं।

-चुकंदर मीठा होता है इसलिए ज्यादा सेवन से आपके शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है।

-चुकंदर को ज्यादा पीने से आपको ठंड भी लग सकती है। जिससे आपको उल्टी, दस्त जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती है।

Related Post

Election commission

मद्रास HC की चुनाव आयोग को लताड़, कहा- कोरोना की दूसरी लहर के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार

Posted by - April 26, 2021 0
चेन्नई।  देश में कोरोना की महामारी हाहाकार मचा रही है, कोरोना मरीजों के आंकड़े रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।…
लठामार होली

बारिश न कम कर सकी मथुरा में रावल के हुरिहारों का जोश, जमकर खेली गई लठामार होली

Posted by - March 7, 2020 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बारिश भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान में हुरिहारों के जोश को कम न कर सकी। रावल…
PM MODI

असम की पहचान का अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं : PM मोदी

Posted by - April 3, 2021 0
गुवाहाटी। असम में छह अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान है। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालुमपुर (PM…
body protein-rich,

अगर आप भी शरीर को बनाना चाहते है प्रोटीनयुक्त, तो डाइट में शामिल करें यह 10 चीजें

Posted by - August 23, 2020 0
बॉडी को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीनयुक्त (  body protein ) फूड बहुत जरूरी है। शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन…