डाइट में शामिल करें प्रोटीन, ट्राई करें ये रेसिपी

278 0

जिंदगी में फिट रहने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही जरूरी नहीं है बल्कि आपको प्रोटीन (Protein) से भरी डाइट भी जरूर लेनी चाहिए।

आइए जानते हैं प्रोटीन (Protein) से भरी रेसिपी

भरवां मूंग दाल चीला

 सामग्री-

धुली मूंग दाल- 1 कप, साबुत उड़द दाल- 1/2 कप, बारीक कटा अदरक- 1 टुकड़ा,  बारीक कटी मिर्च- 2,  नमक- स्वादानुसार, जीरा पाउडर- 1 चम्मच,  हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच,  बारीक कटी धनिया पत्ती- 4 चम्मच। कद्दूकस किया पनीर- 1 कप,  बारीक कटा प्याज- 1/2 कप, बारीक कटा टमाटर- 1/2 कप,  बारीक कटी मिर्च- 1, चाट मसाला- 1 चम्मच,  नमक- स्वादानुसार,  धनिया पत्ती- 4 चम्मच। भरावन की सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर अलग रख लें।

विधि

मूंग और उड़द दाल को रात भर के लिए भिगो दें। सुबह दाल को पानी से निकाल कर मिर्च, अदरक और थोड़े-से पानी के साथ पीस लें। मिश्रण डोसे के घोल जैसा गाढ़ा होना चाहिए। घोल में अन्य सभी सामग्री डालकर मिला दें। भरावन की सभी सामग्री को एक बड़े बर्तन में डालकर मिला लें।

नॉनस्टिक पैन गर्म करें और उसमें एक कटोरी दाल वाला मिश्रण डालें। डोसा की तरह गोलाकार फैलाएं। चीला के किनारे में तेल डालें। मध्यम आंच पर इसे पकाएं। जब चीला एक तरफ से सिंक जाए, तो उसे पलट दें और दूसरी ओर से भी एक मिनट तक पकाएं।

पकने के बाद इसे सर्विंग प्लेट पर रखें। बीच में एक बड़ा चम्मच पनीर वाला भरावन लंबाई में रखें और चीला को रोल करें। चीला को दो से तीन टुकड़ों में काटें। चाट मसाला ऊपर से छिड़कें और सर्व करें।

चॉकलेट, मटर और ऑरेंज स्मूदी

सामग्री

पका केला- 2

फ्रोजन मटर- 1 कप

संतरा- 2

सोया मिल्क- 2 कप

कोको पाउडर- 2 चम्मच

खजूर- 4

विधि

संतरा का जूस निकाल लें और खजूर के बीज निकाल लें। अब सभी सामग्री को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें। मटर की वजह से इस प्रक्रिया में अन्य स्मूदी की तुलना में थोड़ा ज्यादा वक्त लगेगा। प्रोटीन से भरा यह ड्रिंक एक बेहतरीन वर्कआउट ड्रिंक है। इसे बनाने में फ्रोजन मटर का ही इस्तेमाल करें। अगर फ्रोजेन मटर नहीं है, तो सामान्य मटर को हल्का उबाल कर और फिर फ्रीजर में रखकर जमा दें।

कुकिंग टिप्स-

-शाकाहारी लोगों के लिए दलहन और फलियां प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक हैं। आप लंच या डिनर के लिए कई प्रकार के बीन्स के साथ दालें तैयार कर सकती हैं।

-अगर आपका सलाद सिर्फ सब्जियों से भरा हुआ है, तो अपने सलाद में प्रोटीन से भरपूर चीजों को शामिल करें। पनीर या टोफू के साथ सलाद तैयार करें। आप स्प्राउट्स भी मिला सकती हैं।

-प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने के लिए आप अपने सलाद में नट्स और बीज जैसे बादाम, कद्दू के बीज या फ्लैक्ससीड्स भी मिला सकती हैं।

 

Related Post

कोरोनावायरस

कोरोनावायरस: अयोध्या में सरयू आरती और जनसभा नहीं करेंगे उद्धव ठाकरे

Posted by - March 6, 2020 0
अयोध्या। कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे सरयू आरती नहीं करेंगे। सात मार्च को उद्धव ठाकरे…
निक संग प्रियंका की होली

होली खेलते समय निक का हुआ ये हाल, प्रियंका की ड्रेस का किया इस्तेमाल

Posted by - March 8, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के…
dipak chahar

दीपक चाहर के कोरोना पॉज़िटिव आने पर भाई राहुल चाहर ने दी जल्द ठीक होने की शुभकमनाएं

Posted by - August 30, 2020 0
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की चेन्नई टीम के दो खिलाड़ी सहित 13 सदस्य…
राम मंदिर निर्माण Ram temple construction

राम मंदिर निर्माण के लिए उर्मिला ने 28 साल से नहीं ग्रहण किया अन्न, अब तोड़ेंगी उपवास

Posted by - August 2, 2020 0
जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भूमि…