उत्तराखंड,uttarakhand

उत्तराखंड में लोगो को गर्मी से मिली राहत, बर्फबारी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना

605 0

उत्तराखंड(Uttarakhand) :  देश भर में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। लेकिन बीते शुक्रवार से उत्तराखंड(Uttarakhand) में मौसम ने करवट ली है , जिसके चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम के करवट लेते ही प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। भीषण गर्मी के साथ ही मौसम के बदले मिजाज ने जंगलों की आग से भी फौरी राहत दी है। हालांकि, कहीं-कहीं अंधड़ से जरूर आफत रही।

उत्तराखंड(Uttarakhand) के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग की ओर से फिलहाल आने वाले तीन दिनों तक पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई हैं । इसके साथ ही मैदानी इलाकों में तेज हवा चलने की आशंका है। शुक्रवार को दोपहर बाद प्रदेश में मौसम बदला और केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी हुई। रुद्रप्रयाग समेत गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि क्षेत्रों में बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिलने के साथ ही जंगलों में लगी आग भी बुझी है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, “अगले तीन दिन उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बौछार पड़ सकती हैं। इसके साथ ही आगामी तीन और चार मई को पहाड़ों गरज के साथ ओलावृष्टि और मैदानों में अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।”

केदारनाथ धाम में हो रहे निर्माण कार्यों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

प्रमुख नगरों का तापमान

नगर—–अधिकतम—–न्यूनतम

देहरादून—–37.6—–19.4

पंतनगर—–38.6—–17.2

रुड़की——–38.5—–19.0

हरिद्वार—–38.3—–19.1

कोटद्वार—-38.4—–18.7

मुक्तेश्वर—-26.0—–14.2

नई टिहरी—25.0—–16.0

उत्तरकाशी—28.9—–15.8

मसूरी———24.3—–14.1

नैनीताल—–27.9—–14.4

(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)

राफ्टिंग के दौरान नदी में गिरी 2 लड़कियां, सेना के जवानों ने बचाई जान

Related Post

CM Dhami

सोमनाथ, भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 7, 2026 0
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और…
FDA raids begin on medical stores across the state

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफडीए की छापेमारी शुरू

Posted by - October 4, 2025 0
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों…
PRSI

PRSI की अगली राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस वर्ष 2026 में भुवनेश्वर, ओडिशा में आयोजित की जाएगी: रवि बिजारनिया

Posted by - December 15, 2025 0
देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को भव्य रूप से संपन्न हो गया।…
शरद पवार

महाराष्ट्र सरकार पर फिर बढ़ा सस्पेंस, शरद पवार बोले- ‘कुछ बताने लायक नहीं’

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में नई सरकार बनाने की कवायद लगातार जारी है। इसमे सबसे आगे है शिवसेना जो…
निर्भया के दोषियों को फांसी की तैयारी शुरू

निर्भया केस : दोषियों की फांसी को लेकर हलचल तेज, पवन मंडोली भी तिहाड़ जेल लाया गया

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल नंबर दो में बंद निर्भया से सामूहिक दुष्कर्म के दोषी अक्षय, मुकेश और पवन पर जेल…