इस ख़ास अंदाज में विराट कोहली ने किया अपना बर्थडे सेलेब्रेट

1365 0

खेल डेस्क.   आज इन्डियन क्रिकेट टीम के कप्तान और क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली का 32वां जन्मदिन है. कोहली को इस अवसर पर दुनियाभर से उनके फैन्स ने ढेरों बधाईयाँ दी है. इसके साथ ही कई जानी-मानी हस्तियों और उनके साथी क्रिकेटरों ने भी उनको इस दिन की बहुत-बहुत मुबारकबाद दी है. कोहली ने अपना जन्मदिन अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथी खिलाड़ियों के साथ बड़े धूमधाम से मनाया है.

US: जो बाइडेन एक कदम आगे, प्रदर्शनों के बीच हिंसा की आशंका

सोशल मीडिया पर विराट के जन्मदिन की बहुत सी फोटोज वायरल हो रही है. तस्वीर में विराट कोहली के चेहरे और बालों पर चॉकलेट केक लगा हुआ है. हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले से पहले कोहली ने शानदार बर्थडे सेलिब्रेट किया है. खास बात तो यह है कि विराट कोहली ने अपने जन्मदिन पर तलवार से केक काटा.

 

View this post on Instagram

 

Soon to-be dad Kaptaanji turns 32 today!! Full-on celebrations with wifey and the team in Dubai last night❤️❤️ FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #anushkasharma #viratkohli #bollywoodstyle #bollywoodfashion #mumbaidiaries #delhidiaries #indianactress #bollywoodactress #bollywoodactresses

A post shared by Voompla (@voompla) on

5 नवंबर 1988 को जन्मे कोहली ने 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ दाम्बुला में अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत की. उन्होंने अभी तक 86 टेस्ट मैचों, 248 वनडे और 82 टी-20 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है. कोहली ने दुनिया के हर गेंदबाजी आक्रमण को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से 2014 में टेस्ट टीम की कमान संभाली और जनवरी 2017 में वह सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बने. अपनी कप्तानी में कोहली ने भारत को कई उपलब्धियां दिलाईं. उनकी कप्तानी में साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाला भारत पहला देश बना. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रेकॉर्ड बना चुके कोहली का फिलहाल टारगेट अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल का खिताब जीतना होगा.

 

Related Post

liquor price in up

शराब के शौखीन हैं तो देने होंगे अधिक दाम, जानिए सरकार का यह नया आदेश

Posted by - May 4, 2021 0
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रामण को देखते हुए योगी सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जिसके लिए…
Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने कैटरीना की तस्वीर शेयर कर, बोले- देवी जी गहनों में, और…

Posted by - October 25, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने रविवार को बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ की दुल्हन के लिबास में…
हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव

यूपी: हमीरपुर विधानसभा का उपचुनाव बीजेपी की झोली में, युवराज के सिर सजा ताज

Posted by - September 27, 2019 0
लखनऊ। हमीरपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी के युवराज सिंह विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने बसपा के नौशाद अली, सपा…
CM Nayab Singh

दो दिन में जारी होगा टीजीटी अध्यापकों का वेटिंग लिस्ट के साथ डिटेल रिजल्ट : नायब सैनी

Posted by - July 30, 2024 0
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने शिक्षकों से अपील की है कि वह देश के नवनिर्माण में…