cremation ghat

लखनऊ के श्मशानों में कम पड़ रही जगह, दफनाएं गए बच्चों के शवों के ऊपर जलाया जा रहे दूसरे शव

636 0

लखनऊ के आलमबाग स्थित नहर शवदाह गृह पर जहां पर छोटे बच्चों दफनाया जाता है। बच्चों को दफनाने के बाद वहां पर एक चबूतरा बनाकर छोड़ दिया जाता है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमित लोगों के शवों को उसी चबूतरे पर रखकर दाह संस्कार किया जा रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी नाराजगी है,  लोगों का कहना है कि प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों की शिकायत है कि जहां पर उनके बच्चों का पहले से हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जा चुका है, उसके ऊपर ही दूसरी लाशों को जलाया जा रहा है।

बता दें, लखनऊ में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इस संक्रमण की वजह से रोजाना सैकड़ों लोगों की मौत हो रही है। इन दिनों आलमबाग स्थित नहर शवदाह ग्रह पर एक साथ 60 से 70 करोना संक्रमण मरीजों के शव जलाए जा रहे हैं, जिसकी वजह से श्मशान घाट में जगह कम पड़ रही है।

पूर्व पार्षद भूपेंद्र सिंह ने जताई आपत्ति 

इस मामले को लेकर  विद्यावती 2 के पूर्व पार्षद भूपेंद्र सिंह ने आपत्ति भी जताई है। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि नहर शवदाह गृह में पहले से नाबालिग मृत बच्चों के शव को हिंदू रीति रिवाज से मिट्टी में दफनाया जाता है और एक चबूतरा बना दिया जाता है लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण में लोगों की मौत इस कदर हो रही है कि जहां बच्चों के शवों को दफनाया गया है, उसके ऊपर कोरोना मरीजों के शवों को जलाया जा रहा है, इस पर रोक लगनी चाहिए।

इस मामले में अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि दफनाए गए बच्चों के शवों वाले चबूतरे पर कोरोना मरीजों के शव जलाए जाने के मामले की जांच की जाएगी और ऐसा करने से रोका भी जाएगा।

Related Post

UPSIDA

चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र का व्यापक कायाकल्प कराएगी योगी सरकार

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब चंदौली के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के…
CM Yogi

शिक्षा जगत में भारत के पुरातन गौरव को पुनः स्थापित करेगा नालंदा विवि.का आधुनिक स्वरूप: योगी

Posted by - June 19, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पासी का पुरवा बस्ती का निरीक्षण किया, स्वच्छता की स्थिति का लिया जायजा

Posted by - September 18, 2024 0
लखनऊ। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव (Amrit Abhijat) ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’…