कर्नाटक में मारपीट तक पहुंचा सियासी ड्रामा, एक अस्पेताल में भर्ती

1315 0

बेंगलुरु। कर्नाटक में चल रहे सियासी नाटक के बीच रिजॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट की जानकारी सामने आ रही है। शुक्रवार रात रिजॉर्ट पहुंचे विधायकों के बीच मार पिटाई की बात तब बाहर आई जब कांग्रेस विधायक आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया कांग्रेस के एक विधायक ने ही अपने साथी पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें :-राम मंदिर को लेकर भैय्या जी जोशी ने कुंभ में बोली ये बात 

आपको बता दें कांग्रेस ने बेशक इन खबरों को खारिज किया है लेकिन रविवार को उसके कई नेता अस्पताल जाते हुए दिखाई दिए हैं। अपोलो अस्पताल से वापस लौटने के बाद कांग्रेस नेता रघुनाथ ने कहा कि उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने विधायकों के बीच हुई हाथापाई की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। वहीं उनके भाई डीके सुरेश अस्पताल में दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव: कोलकाता में विपक्षी दलों की महारैली आज 

जानकारी के मुताबिक बीजेपी ने इस मामले को लेकर ट्वीट भी किया है। इसमें उसने लिखा है कि कांग्रेस में काफी गड़बड़ चल रही है और इसके कितने सबूत चाहिए होंगे। बीजेपी ने लिखा है कि जब राजनीतिक दल कमजोर होता है तो वह दूसरों पर आरोप लगाता है।’यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ईगलटन रिसॉर्ट में हुई। लड़ाई को रोकने में असमर्थ रहे। हम उम्मीद करते हैं कि आनंद सिंह का इलाज किया जा रहा है और हम उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। दुर्भाग्यवश दिनेश गुंडूराव अब भाजपा को दोष नहीं दे सकते हैं।

Related Post

Electricity

योगी सरकार की ऊर्जा नीति से यूपी में सुधार तेज, स्मार्ट मीटरिंग ने बदल दिया ‘पावर गेम’

Posted by - December 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में जिस गति और स्तर पर तकनीकी परिवर्तन…
Jawaharpur Thermal Power Plant

जवाहरपुर तापीय परियोजना की 660 मेगावाट की यूनिट-दो बिजली उत्पादन के लिए तैयार

Posted by - July 13, 2024 0
लखनऊ। जवाहरपुर तापीय परियोजना ( Jawaharpur Thermal Plant)  की 660 मेगावाट की यूनिट-दो भी बिजली उत्पादन के लिए पूरी तरह…

केंद्रीय वित्तमंत्री ने किया ‘मिशन शक्ति’ आधारित चित्रकला प्रदर्शनी का निरीक्षण

Posted by - August 21, 2021 0
लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ‘मिशन शक्ति’ (Mission Shakti) आधारित चित्रकला प्रतियोगिता…