नोटबंदी

नोटबंदी में बड़े पैमाने पर बीजेपी नेता ने बदले पुराने नोट, वीडियो में दावा

1110 0

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर पुराने नोट बदले गए थे। पार्टी का दावा है कि इसमें बीजेपी के नेता भी शामिल थे। वीडियो में नोटबंदी के दौरान मुंबई में पुराने नोटों को बड़े पैमाने पर एक गोडाउन में बदलते हुए दिखाया गया है।

कपिल सिब्बल का दावा- नोटबंदी के दौरान मुंबई में पुराने नोटों को बड़े पैमाने पर बदला गया , इसमें बीजेपी और सरकार के लोग थे शामिल 

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने यह आरोप मंगलवार को पत्रकार वार्ताकर में लगाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बड़ा घोटाला था। उन्होंने इस दौरान एक वीडियो दिखाया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी के दौरान मुंबई में पुराने नोटों को बड़े पैमाने पर बदला गया था। इसमें बीजेपी और सरकार के लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ें :-महिलाएं अब उत्पीड़न की शिकायत कहीं भी करा सकती हैं दर्ज : सुप्रीम कोर्ट

कपिल सिब्बल ने कहा कि कमीशन के आधार पर इन नोटों को बदला गया

वीडियो में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के गोडाउन को दिखाया गया है। दावा किया गया है गोडाउन में पैसे बदले गए थे। वीडियो में पुराने नोटों को दिखाया गया है। साथ ही इसमें नये नोटों को भी दिखाया गया है। वीडियो में गुप्त तरीके से नोटों को बदलते हुए दिखाया जा रहा है। कपिल सिब्बल ने कहा कि कमीशन के आधार पर इन नोटों को बदला गया था। पुराने नोटों को बदलने के लिए कमीशन लिया गया था।

Related Post

सूर्यवंशी

‘सूर्यवंशी’ के प्रोमो वीडियो में दिखा ट्रिपल एक्शन, 2020 में 27 मार्च को होगी रिलीज

Posted by - December 28, 2019 0
मुंबई। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी आगामी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर काफी व्यस्त हैं। फिल्म में जहां अक्षय कुमार मुख्य…
महाराष्ट्र पुलिस को ‘सैल्यूट’

कोरोना जंग : अक्षय, सचिन व विराट ने पुलिस को किया ‘सैल्यूट’, तो गृह मंत्रालय ने कही ये बात

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। देशभर में कोरोना वायरस से जंग में पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार, सफाईकर्मी लोगों की मदद के लिए युद्धस्तर पर काम…
मैडोना ने निकलवाया खून

यूरिन पीने वाली इस मशहूर गायिका मैडोना ने निकलवाया खून , देखें VIDEO

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। हॉलीवुड गायिका मैडोना को उम्मीद है कि एक नया, लेकिन महत्वपूर्ण स्वरक्त चिकित्सा उन्हें एक रहस्यमय दर्द से…