kk

सिंगर KK के निधन पर ट्रेंड हुए इमरान, वजह जानकर होंगे हैरान

655 0

मुंबई: सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ यानी केके (KK) ने पिछले तीन दशकों में म्यूजिक लवर्स को कुछ सबसे बेहतरीन और पसंद किए जाने वाले गाने दिए हैं। वह अपनी वर्सैटाइल डिस्कोग्राफी (Versatile Discography) के लिए जाने जाते थे, उनके रोमांटिक सॉन्ग (Romantic song) अपने सबसे टॉप रहे हैं। केके ने कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए बैकग्राउंड सिंगिंग की और कई गाने आज भी म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। केके ने सबसे ज्यादा एक्टर इमरान हाशमी पर फिल्माए गए गाने गाए। उन्होंने सुपरहिट सॉन्ग में इमरान (KK Emraan Hashmi) को अपनी आवाज दी। केके-इमरान के कॉम्बिनेशन ने ऑडियंस को खूब अट्रैक्ट किया।

इमरान हाशमी ने केके को श्रद्धांजलि दी है, उन्होंने केके की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”केके जैसी आवाज और प्रतिभा कोई और नहीं.. वे उन्हें अब उसके जैसा नहीं बनाते हैं। उनके द्वारा गाए गए गानों पर काम करना हमेशा से कहीं ज्यादा खास था, आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे केके और अपने गीतों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे।

मशहूर सिंगर की रोहतक में हत्या

केके (KK No More) के आकस्मिक निधन के बाद, इमरान हाशमी ने ट्विटर ट्रेंड लिस्ट में पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैं, क्योंकि फैंस इमरान-केके की जोड़ी को याद कर रहे हैं।

अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 30 साल किये पूरे

दोनों ने पिछले दो दशक में कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं, ‘जरा सा’, ‘दिल इबादत’, ‘पिया आए ना’ से लेकर ‘बीते लम्हें’ तक इमरान हाशमी पर फिल्माए गए कई गाने केके ने गाने थे।

Related Post

39 साल की हुई नेहा धूपिया, बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट से थी करियर की शुरुवात

Posted by - August 27, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री नेहा धूपिया आज यानी 27 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। नेहा…
Amitabh Bachchan became the brand ambassador of Maha Kumbh

सीएम योगी ने अमिताभ बच्चन को बनाया महाकुंभ का ब्रांड एंबेसडर

Posted by - November 17, 2024 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के प्रचार-प्रसार और इसकी दिव्यता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत…