Narcotics Control Bureau

रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को मिले अहम सबूत, जल्द कर सकती है गिरफ्तार

911 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। जल्द ही पुलिस रिया को गिरफ्तार कर सकती है।

रिया बचने के लिए लगातार  बदल रही है ठिकाने

मिली जानकारी के अनुसार बिहार पुलिस, पटना में दर्ज हुई एफआईआर के आधार पर जांच कर रही है। अब रिया के खिलाफ वारंट ले सकती है। बिहार पुलिस जब से मुंबई में है। तब से रिया बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रही हैं।

बिहार पुलिस कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लिए लगाएगी अर्जी 

बिहार पुलिस भी अपने पास सबूत इकट्टे करती जा रही है। ताकि रिया को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके। बताया जा रहा है कि सुशांत के मामले में मुंबई पहुंची बिहार पुलिस को जांच के बीच कई अहम जानकारियां मिली हैं। आगे भी पुलिस ठोस सबूत जुटाने में लगी है। पुलिस ने बैंक से दस्तावेज भी भी लिए हैं जो रिया से जुड़े सबूत हो सकते हैं। अब जल्द ही बिहार पुलिस कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के लिए अर्जी लगाएगी।

गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हुई रिया चक्रवर्ती 

बताया जा रहा है रिया की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस तैयार है। वहां से मुंबई महिला पुलिस इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मियों की टीम को जल्द रवाना करेगी। इस बीच पुलिस रिया की तलाश में है जो अपने परिवार संग अपना ठिकाना बदल रही है। खबर है कि रिया परिवार के साथ अंडर ग्राउंड हो गई हैं।

सुशांत के पिता केके सिंह रिया पर लगाए हैं गंभीर आरोप

बता दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने आवास पर फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। इस मामले में कई दिनों बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगा कर मामला दर्ज कराया है। उन्होंने रिया के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने सहित धन उगाही, ब्‍लैकमेल, प्रताड़ना जैसे आरोप लगाए हैं। इसके बाद से ही पटना पुलिस मुंबई में डेरा जमाए हुए है। सुसाइड से जुड़े सारे सबूत जुटाने में जुटी हुई है।

Related Post

Rahul Gandhi

पीएम मोदी को ‘माफीवीर’ बनना होगा, अग्निपथ वापस लेना पड़ेगा: राहुल गांधी

Posted by - June 18, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को अग्निपथ (Agneepath) योजना को लेकर केंद्र पर निशाना साधते…

दिल्ली दंगा : जांच को लेकर दिल्ली पुलिस को कोर्ट की फटकार, कहा- बेवजह सजा काट रहे लोग

Posted by - August 30, 2021 0
दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो को लेकर दिल्ली की ही एक कोर्ट ने पुलिस जांच को लेकर अधिकारियों को…
Savin Bansal

प्रोजेक्ट को तमाशा न बनाएं कार्यदायी संस्था: डीएम सविन

Posted by - January 8, 2026 0
देहरादून: हरिद्वार रोड स्थित स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन ग्रीन बिल्डिंग कार्यों की प्रगति को लेकर बुधवार को…
CM Dhami

भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा की नामांकन रैली में पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह

Posted by - May 1, 2024 0
नई दिल्ली। दिल्ली में 25 मई को होने वाले छठे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29…
दिव्या खोसला

दिव्या खोसला के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस , देखें इनका हॉट लुक

Posted by - February 23, 2020 0
नई दिल्ली। एक्ट्रेस और फिल्म मेकर दिव्या खोसला कुमार काफी खूबसूरत हैं। वह मशहूर गायक गुलशन कुमार की बहू हैं।…