उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

उत्तर प्रदेश में गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया

706 0

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव निर्वाचन-2021 के तहत सूबे के डीजीपी एचसी अवस्थी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को मुख्यालय स्तर से समय- समय पर चुनाव के पूर्व की तैयारियों, पुलिस बल के व्यवस्थापन, वेलफेयर, संसाधन, मतदान एवं मतगणना डियूटी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा निर्देश निर्गत किये हंै। जिसका कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये गये हैं। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए 579 अपराधियों को अब जिला बदर किया गया। इसके साथ ही 482 को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया और 3903 के विरूद्ध गुण्डा एक्ट में चालान किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर विगत 10 दिनों 743 अवैध शस्त्र किये गये। 40 अवैध शस्त्र फैक्ट्री मेड,(आग्नेय शस्त्र), 1527 देशी(आग्नेय शस्त्र), 2617 अवैध कारतूस बरामद किये गये।  इसके अलावा अवैध शस्त्र निर्माण के विरूद्ध अभियान चलाकर 49 अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गयी। 488 अवैध शस्त्र जब्त किये गये, 48 व्यक्तियों को  गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब की बरामदगी के लिए अभियान चलाया  गया जिसमें अब तक 214400.68 लीटर अवैध शराब की बरामदगी हुई और 5806 आरोपियों को गिरफ्तार किया  गया। इसी क्रम में 929 अवैध शराब की भट्टियों पकड़ी गयीं जिसमें 1031 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सीबीसीआइडी में शीर्ष स्तर पर दिखा बड़ा फेरबदल

5390 गैर जमानतीय वारण्टों का तामीला-निस्तारित किया गया। 12 के विरूद्ध एनएसए में कार्रवाई की गयी। 482 को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया। 3903 के विरूद्ध गुण्डा एक्ट में चालान किया गया और 579 को जिला बदर किया गया। अब तक पांच लाख ग्यारह हजार छ: सौ तेइस लाइसेंसी शस्त्रो को जमा कराया गया है।

Related Post

JP Nadda

दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचे जेपी नड्डा, चुनावों को लेकर करेंगे मंथन

Posted by - February 28, 2021 0
वाराणसी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) दो दिन के वाराणसी दौरे पर हैं। वह यहां यूपी में होने…
CM Yogi

विकास का नहीं हो सकता कोई विकल्प, इसके लिए जरुरी है सुरक्षा: सीएम योगी

Posted by - August 28, 2024 0
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अलीगढ़ में जनपद स्तरीय वृहद रोजगार एवं ऋण मेला के अंतर्गत…
Harish salve

स्वत: संज्ञान मामले में हरीश साल्वे ने SC से एमिकस क्यूरी पद से हटने की मांगी इजाजत

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को स्वत: संज्ञान लेते हुए केंद्र…
Transformers

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा अब…