इन चीजों से करना होगा परहेज

अगर पथरी से रहना है दूर तो इन चीजों से करना होगा परहेज

1366 0

नई दिल्ली। हमारे खानपान का हमारे स्वास्थ्य और जीवन पर काफी संबंध होता है। हम कई बार अनजाने में ही ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं। जो सेहत के लिहाज से काफी हानिकारक होती हैं। इस कारण से हमारा शरीर कई बार बीमारियों का घर बन जाता है। आइए हम आपको बतातें हैं किन चीजों के सेवन से आपको पथरी हो सकती है। इस बीमारी से बचाव के लिए आप इन चीजों को जरा संभल कर सेवन करें।

शिमला मिर्च खाने का जायजा काफी बढ़ा देती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसमें ऑक्सलेट के क्रिस्ट्ल्स काफी मात्रा में पाए जाते हैं। ये क्रिस्टल्स बॉडी में मौजूद कैल्शियम के साथ बांड बनाकर कैल्शियम ऑक्सलेट के क्रिस्टल बन जाते हैं। इसे ही पथरी कहा जाता है। बता दें कि अमर उजाला में ‘द हेल्थ’ के हवाले से छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, अगर आप कम शिमला मिर्च का सेवन करते हैं तो आपको पथरी होने की संभावना काफी कम हो जाएगी।

खेल रत्न जीतने वाली पहली महिला पैरा-एथलीट बनी दीपा मलिक

टमाटर को ज़्यादातर सब्जियों में प्यूरी के तौर पर या चटनी बनाने में किया जाता है। इससे सब्जी का स्वाद काफी बढ़ जाता है, लेकिन इसमें बीज में पाया जाने वाला ऑक्सलेट पथरी का कारण बन सकता है। इसलिए बेहतर है कि जब आप टमाटर का इस्तेमाल करें तो पहले उसके बीज निकाल दें।

सीफूड में भी प्यरीन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से बॉडी में यूरिक एसिड काफी तेजी से बनने लगता है जो आगे जाकर यूरिक एसिड स्टोन का रूप ले सकता है। चॉकलेट को देखकर हर किसी का मन मचल जाता है, लेकिन चॉकलेट में काफी मात्रा में ऑक्सलेट पाया जाता है। अगर आपको पथरी है या पेट से जुड़ी अन्य परेशानियां रहती हैं तो आपको चॉकलेट के सेवन से परहेज करना चाहिए।

Related Post

भारत बायोटेक ने ‘कोवैक्सिन’ के तीसरे फेज के क्लिनिकल ट्रायल डेटा DCGI को सौंपा

Posted by - June 22, 2021 0
भारत बायोटेक ने कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन के तीसरे फेज के ट्रायल का डेटा देश के शीर्ष दवा नियामक…
आरुषि ‘निशंक’

केंद्रीय मंत्री की पुत्री आरुषि ‘निशंक’ ने खादी के मास्क बनाकर लोगों में बांटे

Posted by - April 9, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की पुत्री आरुषि निशंक ने ‘कोविड-19’ की वजह से लागू…
कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं, लंदन से थीं लौटी

Posted by - March 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की मशूहर सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव पाईं गई हैं। राजधानी लखनऊ में उन्हें…
Jan Aushadhi kendra

सरकारी जन औषधि केंद्रों पर लगे ताले, प्राइवेट जनऔषधि केंद्रों से लाइव जुड़ेंगे पीएम

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। देशभर में इस समय जन औषधि दिवस (Jan Aushadhi Diwas 2021) समारोह मनाया जा रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री…
रमजान में लॉकडाउन का हो पालन

रमजान में लॉकडाउन, कर्फ्यू, सोशल डिस्टेंसिंग का प्रभावी ढंग से हो पालन

Posted by - April 16, 2020 0
नई दिल्ली । केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री एवं केंद्रीय वक्फ परिषद अध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने रमजान के पवित्र महीने…