raisins

अगर आपको है कब्ज और एसिडिटी की शिकायत, तो करें भीगी हुई किशमिश का सेवन

1366 0

लखनऊ डेस्क। किशमिश यानी मुनक्का को यूं तो मेवा में गिना जाता है लेकिन देखा जाए तो ये किसी आर्युवेदिक दवा से कम नहीं है। किशमिश के नियमित सेवन से कब्ज से हमेशा के  लिए छुटकारा मिल जाता है। अंगूर को सुखाकर ही किशमिश को बनाया जाता है। लेकिन अंगूर को सुखाने के बाद मेवा बनते ही इसके फायदे दुगने हो जाते हैं।आइये जानें –

ये भी पढ़ें :-खाली पेट बिल्कुल न करें इन चीजों का सेवन, नही हो सकते हैं गंभीर बीमारी के शिकार 

1-किशमिश कब्ज में राहत देती है,किशमिश का नियमित सेवन करने से कब्ज में फायदा मिलता है। अगर कब्ज के साथ साथ एसिडिटी से भी परेशान हैं तो रोज किशमिश को पानी में भिगोकर इसका सेवन करें।

2-किशमिश किसी भी खून बढ़ाने वाली दवा की तरह असरदार है। अगर आपके भीतर खून की कमी है तो रोज इसे भिगोकर इसका पानी पिएं और रोज दस से 12 किशमिश चबाकर खाएं। किशमिश में  पाया जाने वाला बिटामिन बी कॉम्प्लेक्स खून की मात्रा बढ़ाता है।

3-किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है। इसमें मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है इसलिए सामान्यतः इसका कोई नुकसान नहीं होता है।

4-रात को किशमिश को अच्छे से साफ करके 8 से 10 किशमिश को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। चाहें तो आप इन किशमिश को चबा चबा कर भी खा सकते हैं। इससे कब्ज में छुटकारा मिलेगा और एसिडिटी की समस्या भी कम हो जाएगी।

Related Post

आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना ने तोड़ा अमिताभ का ये रिकॉर्ड, अब अगला टार्गेट राजेश खन्ना

Posted by - November 9, 2019 0
मुंबई। बॉलीबुड में राजेश खन्ना के बाद बतौर सोलो हीरो लगातार सात हिट फिल्में देने वाले आयुष्मान खुराना दूसरे कलाकार…
उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की उद्धव ठाकरे ने ली शपथ, बने राज्य के 18वें सीएम

Posted by - November 28, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में ‘महा विकास अघाड़ी’ दल के नेता उद्धव ठाकरे ने प्रदेश के 18 वें मुख्यमंत्री पद की शपथ…