Stomach Disorder

पेट की बीमारियों से है परेशान, तो करें ये योगा

354 0

अगर आप पेट की बीमारियों (Stomach disorder) से ग्रस्त हैं, जैसे भोजन का न पचना, पेट फूलना, गैस बनना, तो नियम से किए गए योगासन से आराम मिलना तय हैं। क्योंकि कई बार बहुत सारी दवाओं के इलाज भी पेट की समस्याओं (stomach disorders) से आराम नहीं मिलता हैं। तो चलिए जानें कौन सा वो योगासन हैं,जिसे करने से पेट की तकलीफों से आराम मिलता हैं।

उत्तान पादासन

उत्तान पादासन ऐसा योग हैं, जिसे करने से पेट (Stomach) की सारी समस्याओं से निजात मिल जाती हैं। इसे करने से पेट की चर्बी भी कम होती हैं। पेट में हो रही कब्ज की परेशानी के लिए ये रामबाण आसन हैं। उत्तानपादासन करने से नाभि मंडल भी स्वस्थ रहता हैं, साथ ही पेट की आंते सुदृढ़ होती हैं। इसे करने से गैस की बीमारी भी खत्म हो जाती हैं।

उत्तान पादासन  करने का तरीका

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथों को जांघो के बगल में रखें। ध्यान रहे कि आपके घुटने ,एड़िया और अंगूठे आपस में सटे होने चाहिए। इसके बाद सांस भरें और अपने दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।

जब तक सांस रोक पाए ,तब तक पैर को भी ऊपर ही रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पैर को नीचे ले आएं और शरीर को ढीला छोड़ दें।इस आसन को करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि क्या आपको पेट से संबधित कोई अन्य बीमारी तो नहीं है। अगर कमर दर्द और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हो, उस समय उत्तान पादासन नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिला को इस आसान का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

Related Post

आस्ट्रेलिया ने कोविशील्ड वैक्सीन को दी मान्यता, पर्यटकों-छात्रों को करना होगा इंतज़ार

Posted by - October 1, 2021 0
कैनबरा। आस्ट्रेलिया ने सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड वैक्सीन को मान्यता दे दी है। मीडिया को दिए एक बयान…
वायु की गुणवत्ता

वायु की गुणवत्ता हमारे जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक : डॉ. गीतांजलि कौशिक

Posted by - February 6, 2020 0
लखनऊ। भारतीय शहरों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर एक व्याख्यान- छात्रों और शैक्षिक संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि ’डॉ. गीतांजलि…