Android

अगर आप भी Android यूजर्स, तो फ़ौरन करें ये काम वर्ना हो सकता है बड़ा नुकसान

544 0

नई दिल्ली। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT) ने Android यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। ये चेतावनी Android 10, Android 11, Android 12 और Android 12L यूजर्स के लिए जारी की गई है। इन एंड्रॉयड वर्जन में कई खामियां पाई गई हैं।

इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स की सेंसिटिव जानकारी हासिल कर सकते हैं। एडवाइजरी में बताया है कि ये खामियां Android OS में फ्रेमवर्क, सिस्टम कंपोनेंट, मीडिया प्रोवाइडर कंपोनेंट, कर्नल कंपोनेंट, MediaTek कंपोनेंट, Qualcomm कंपोनेंट, Qualcomm क्लोज्ड सोर्स कंपोनेंट एंड सिस्टम में फ्लो के कारण है।

गूगल (Google) ने जारी कर दिया है अपडेट

इन खामी का फायदा उठाकर अटैकर्स सेंसिटिव जानकारी हासिल कर लेते हैं। हैकर्स टारगेटेड सिस्टम को कंप्रोमाइज्ड करके यूजर्स की कई जानकारी हासिल कर लेते हैं। Google ने Android OS में इस खामी को लेकर पिछले महीने सिक्योरिटी पैच जारी किया था।

कल से आप नहीं कर पाएंगे किसी की Call Record, ये है वजह 

लेटेस्ट Android Security Bulletin के अनुसार सिक्योरिटी पैच लेवल्स 2022-05-01 या उसके बाद में इन खामियों को दूर किया गया है। कंपनी के अनुसार इन खामियों में सबसे ज्यादा खतरनाक Framework कंपोनेंट में मौजूद वल्नेरिबिलिटी है।

लेटेस्ट सिस्टम पर करें फोन को अपडेट

इससे यूजर्स के डिवाइस का कई एक्सेस हैकर्स हासिल कर सकते हैं। इस वजह से यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट अपडेट को इंस्टॉल करने के लिए कहा गया है। आप लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम को फोन की सेंटिग में जाकर चेक कर सकते हैं।

इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर अबाउट डिवाइस या जेनरल सेटिंग में जाना होगा। उसके बाद एंड्रॉयड सिस्टम अपडेट पर क्लिक करके आप अपडेट की जानकारी ले सकते है। अपडेट उपलब्ध होने पर इसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें।

Nokia N73 ने की धमाकेदार वापसी, लुक देखकर कहेंगे वाह

Related Post

कोविड-19 जांच के लिए एलिसा टेस्ट

कोविड-19 जांच के लिए ICMR ने विकसित किया एलिसा टेस्ट

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्‍ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और आईसीएमआर ने सोमवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना वायरस की जांच…

महिलाओं की समस्याएं अब होंगी चुटकियों में समाप्त, वैज्ञानिकों ने खोज निकाली तकनीक

Posted by - September 29, 2019 0
लखनऊ डेस्क। महिलाओं की समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाली नई तकनीक वैज्ञानिकों ने खोज निकाली है जिससे अब आपकी तमाम…

गूगल की सर्चिंग विवादों में,’बार गर्ल इन इंडिया’ सर्च करने पर आया सोनिया गांधी का पेज

Posted by - December 22, 2018 0
नई दिल्ली।गूगल सबसे बड़ा सर्च इंजन है लेकिन बीते कुछ दिनों से गूगल की सर्चिंग काफी विवादों में चल रही…