अगर आपको भी हो जाती है गले में खराश की समस्या, तो इन उपायों से करें दूर

894 0

लखनऊ डेस्क। बदलते मौसम के कारण अक्सर गले में खराश की समस्या हो जाती है गले में खराश होने से बेहद तकलीफ होती है। अगर आप गले की खराश से परेशान हैं तो आपको अपनी रसोई में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। तो आइए जानें –

ये भी पढ़ें :-Chhat puja: प्रसाद बनाते समय इन बातोँ का रखें विशेष ध्यान 

1-गले में खराश होने पर काली मिर्च के सेवन से भी फायदा मिलता है। आप काली मिर्च को बताशे के अंदर रखकर चबा लें। इसके अलावा आप काली मिर्च और मिश्री को भी चबाकर खा सकते हैं। आपके गले में खराश कम हो जाएगी।

2-दूध और हल्दी को मिलाकर पीने के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में हल्दी डालकर पीने से गले की खराश जड़ से खत्म हो जाती है।

3-मुलेठी भी गले की खराश को दूर करने का सबसे कारगर उपाय है। इसके अलावा मुलेठी चूसने से गले संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है।

4-गले की खराश में गुनगुने पानी के गरारे करने से भी राहत मिलती है। नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं, जिसकी वजह से गले की सिकाई हो जाती है और खराश में भी तुरंत राहत मिलती है।

Related Post

लोकभवन में अटल की प्रतिमा का अनावरण

लखनऊ: पीएम मोदी ने लोकभवन में किया अटल की प्रतिमा का अनावरण

Posted by - December 25, 2019 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की 95वीं जयंती पर…