Chardham Yatra

उत्तराखंड में मौसम बेहतर, आज से शुरू हो सकती है चार धाम यात्रा

626 0

देहरादून। लगातार तीन दिन आफत की बारिश के बाद उत्तराखंड के मौसम में सुधार मंगलवार देर शाम से देखा गया, जो बुधवार सुबह भी दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से राज्य में मौसम बेहतर रहेगा और जो सबसे बुरा दौर हो सकता था, वह गुज़र चुका है।

आज से शुरू होगी चारधाम यात्रा
बता दें कि उत्तराखंड में मौसम के मुश्किल हालात के चलते चार धाम यात्रा भी थम गई थी, जो मौसम खुलने के साथ ही आज से फिर शुरू हो सकती है। फिलहाल चारधाम यात्रा के लिए रूट क्लियर होने का इंतज़ार हो रहा है। बद्रीनाथ, केदारनाथ रूट क्लियर होते ही आज से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर जा सकेंगे।

आज यात्रियों को ऋषिकेश से भेजा जाएगा। रेस्क्यू टीमें सड़क मार्ग खोलने में जुटी हैं। उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार से यात्रा के फिर शुरू होने की बात कही, तो मंगलवार को राज्य के मंत्री धन सिंह रावत ने भी कहा था कि मौसम साफ होते ही यात्रा फिर शुरू हो जाएगी।

गौरतलब है कि राज्य में भारी बरसात की चेतावनियों के चलते 17 से 19 अक्टूबर तक के लिए चार धाम यात्रा को स्थगित किया गया था ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को खतरा न हो। हालांकि अब मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि उत्तराखंड में मौसम को लेकर जो बड़ा खतरा था, वह टल चुका है और अब बरसात पूर्व दिशा की तरफ शिफ्ट हो जाएगी।

Related Post

cm dhami

मुख्यमंत्री धामी ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, कहा- मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

Posted by - April 26, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मोथरोवाला, देहरादून में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
CM Dhami launched the poster of the Hindi film "5 September"

मुख्यमंत्री धामी ने किया हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च

Posted by - July 18, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च…
CM Dhami

लोगों की भावना के अनुरूप हो निर्माण कार्य: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - October 28, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा लोहियाहेड स्थित कैम्प कार्यालय में “शारदा कॉरिडोर विकास परियोजना” की विस्तृत समीक्षा…

भाजपा को रुद्रपुर में काले झंडे दिखाने सड़क पर उतरे किसान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted by - August 18, 2021 0
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को रुद्रपुर शहर पहुंची। जिसके विरोध में किसान सड़क पर उतर आए। यहां ग्रीन…