Bsp chief mayawati

पंचायत चुनाव टाल दिए जाते तो ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की मृत्यु नहीं होती: मायावती 

1100 0

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कोरोना के चलते चुनाव में लगे कर्मचारियों की मौत पर योगी सरकार को घेरा है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते यदि यूपी सरकार पंचायत चुनाव टाल देती, अर्थात् थोड़ा आगे बढ़ा देती तो यह उचित होता. चुनाव डयूटी में लगे काफी कर्मचारियों की मृत्यु नहीं होती।’

मायावती (Mayawati) ने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘यूपी सरकार ऐसे सभी मृतक कर्मचारियों के आश्रित परिवार को उचित आर्थिक मदद करने के साथ ही उनके एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी जरूर दे, यही बसपा की मांग है।’

 

इसके साथ ही मायावती (Mayawati) ने गांवों में फैलते हुए कोरोना को लेकर सरकार से जरूरी कदम उठाने की मांग की।उन्होंने लिखा, ‘अब कोरोना प्रकोप के गांव-देहातों में भी काफी फैलने की सम्भावना है। ऐसी स्थिति में यूपी सरकार शहरों के साथ-साथ देहातों में भी कोरोना की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए, यही बसपा की सलाह है।’

Related Post

Samartha Uttar Pradesh – Viksit Uttar Pradesh @2047

विजन डॉक्यूमेंट में अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति और जीवन शक्ति पर होगा विशेष फोकस

Posted by - September 3, 2025 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत @2047’ के विज़न को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने…
CM Yogi

प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से साकार हो रहा दिव्य, भव्य व डिजिटल महाकुम्भ का सपनाः योगी आदित्यनाथ

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। ठीक एक महीने बाद विश्व का सबसे बड़ा सांस्कृतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजन, मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत तथा…
Akharas

महाकुंभ 2025: कुंभ क्षेत्र में अखाड़ों के बसावट की प्रकिया शुरू, अखाड़ों की उपस्थिति से बढ़ी रौनक

Posted by - November 18, 2024 0
प्रयागराज। प्रयागराज में होने जा रहे सनातन परंपरा के सबसे बड़े समागम महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में कुंभ क्षेत्र में…