चंद्र बाबू नायडू

2019 में अगर विपक्ष जीता तो कैसे चुना जाएगा पीएम – चंद्र बाबू नायडू

1119 0

आंध्र प्रदेश। बीजेपी महागठबंधन के पीएम पद के चेहरे को लेकर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ती। इन सब के बीच आंध्र प्रदेश के सीएम और तेलुगु देशम पार्टी के नेता चंद्र बाबू नायडू ने बताया है कि अगर विपक्ष की सरकार बनती है, तो पीएम  पद के लिए चयन की प्रक्रिया क्या होगी?

ये भी पढ़ें :-मुश्किल में राहुल, चुनाव आयोग के नोटिस के बाद कोर्ट से मिला समन 

आपको बता दें बुधवार यानी कल उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘निराश’ मोदी केवल विपक्षी नेताओं के कपड़ों को लेकर चिंतित हैं। जब से उन्होंने 10 लाख रुपये का सूट पहना है, तब से उनका ध्यान सिर्फ कपड़ों पर है। वह सोचते हैं कि अन्य लोग भी इस तरह के महंगे कपड़े पहनेंगे, लेकिन विपक्षी दल पोशाक को महत्व नहीं दे रहे।

ये भी पढ़ें :-साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार पर EC ने तीन दिन का लगाया बैन 

जानकारी के मुताबिक अमरावती में एक जनसभा के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने विपक्ष पर प्रधानमंत्री के चेहरे को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने ये नहीं बताया की महागठबंधन में पीएम का चेहरा कौन होगा। सीएम नायडू ने बताया कि अगर महागठबंधन चुनाव जीत जाता है, तो प्रधानमंत्री के चेहरे के चुनाव के लिए प्रक्रिया क्या होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विपक्षी दल एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री होगा।

Related Post

mukhtar-ansari

CM योगी की मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंसारी की रानी सल्तनत माॅल धराशायी

Posted by - March 6, 2021 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) की कार्रवाई सूबे के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक बार फिर शुरू हो…
smart prepaid meter

एमविविनि ने उठाई स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर का क्लस्टर छोटा करने की मांग

Posted by - March 25, 2023 0
लखनऊ। स्मार्ट प्रीपेड मीटर (Smart Prepaid Meter) के टेंडर को छोटा करने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVIN) ने…
Ashok Leyland

यूपी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को रफ्तार, लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का शुक्रवार को उद्घाटन

Posted by - January 8, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकोनामी के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार की ओर से उठाए…
यूपी हिंसा

यूपी हिंसा: अविलंब पोस्टर-बैनर फोटो को तत्काल हटाने का हाई कोर्ट ने दिया आदेश

Posted by - March 9, 2020 0
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हिंसा व तोडफ़ोड़ करने वालों का सार्वजनिक स्थल…