साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव प्रचार पर EC ने तीन दिन का लगाया बैन

1030 0

मध्य प्रदेश। चुनाव आयोग ने भाजपा से भोपाल के उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को तीन दिनों के लिए चुनाव प्रचार से रोक दिया। साध्वी के चुनाव प्रचार पर बैन दो मई गुरुवार सुबह 6 बजे शुरू होगा। ठाकुर की यह टिप्पणी कि उन्हें बाबरी मस्जिद के विध्वंस पर गर्व है, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया है।

ये भी पढ़ें :-राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे और उनकी शादी भी करवाएंगे : विजेंदर सिंह

साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि  होता है गर्व

बता दें कि मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था। साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने खुद ये दावा किया है कि वो बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने में शामिल थीं

बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने के सवाल पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि ढांचा गिराने का अफसोस क्यों होगा, उस पर तो हम गर्व करते हैं। राम के मंदिर पर अपशिष्ट पदार्थ थे, उन्हें हमने हटा दिया। इससे हमारे देश का स्वाभिमान जागा है और हम भव्य राम मंदिर मनाएंगे। उन्होंने खुद ये दावा किया है कि वो बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने में शामिल थीं।

हिंदुओं ने इकट्ठे होकर स्वाभिमान को जागृत किया है ढांचा तोड़कर और भव्य मंदिर बना करके आराधना करेंगे

इसके बाद राम मंदिर क्यों नहीं बन पाया सवाल का जवाब देते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा था कि समय देखो 70 साल हो गए। उन्होंने क्या हाल किया और हमारे देवस्थान भी सुरक्षित नहीं हो पाए। हिंदुओं ने इकट्ठे होकर स्वाभिमान को जागृत किया है ढांचा तोड़कर और भव्य मंदिर बना करके आराधना करेंगे।

Related Post

Cm Shivraj Singh Chauhan

शिवराज का बड़ा प्लान: मध्यप्रदेश में 11वीं – 12वीं के स्कूल 26 जुलाई से खोलने का विचार

Posted by - July 14, 2021 0
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में स्कूल खोलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा संकेत दिया है। आरएसएस के अनुषांगिक…
pm modi in loksabha

कांग्रेस सांसद ने कहा- प्रधानमंत्री हैं कहां? क्या बंगाल ढूंढने जाएं? इतना कहते ही…

Posted by - March 25, 2021 0
नई दिल्ली। लोकसभा में गुरुवार को कांग्रेस (Congress MP Ravneet Singh Biitu) ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी…
arvind kejriwal with farmers

Agriculture Law गतिरोध का 87वां दिन : यूपी के किसानों से मिले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल

Posted by - February 21, 2021 0
नई दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को विधानसभा…

कैरिज वर्कशॉप आलमबाग को मिला ‘ग्रीनको -गोल्ड रेटिंग’ प्रमाणपत्र

Posted by - February 2, 2021 0
कैरिज वर्कशॉप आलमबाग ग्रीन ओ गोल्ड रेटिंग से प्रमाणित होने वाली रेलवे इकाइयों की चुनिंदा सूची का हिस्सा बन गया…