IED Blast

नक्सल प्रभावित बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान बलिदान

303 0

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बीती रात मंडिमरका के जंगलों में नक्सलियों की ओर से IED ब्लास्ट किया गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गया हैं, जबकि 4 जवान घायल हुए हैं। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस घटना पर राज्य के सीएम विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने दुख जताया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगलों में हुए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के प्रधान आरक्षक भरत लाल साहू और आरक्षक सतेर सिंह इस धमाके में शहीद हुए हैं। ऑपरेशन से लौटते समय नक्सलियों ने पाइप बम में ब्लास्ट किया। सीआरपीएफ, कोबरा, सीएएफ, डीआरजी और एसटीएफ के जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन पर निकले थी। इस ब्लास्ट में घायल जवानों में पुरषोत्तम नाग, कोमल यादव, सियाराम सोरी और संजय कुमार हैं।

इस घटना पर दुख जताते हुए सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एसटीएफ के 2 जवानों के शहीद होने और 4 जवानों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’

सीएम साय ने आगे लिखा, ‘माओवाद के खात्मे के लिए हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान से नक्सली विचलित हैं और कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। माओवाद के खात्मे तक हमारी ये लड़ाई जारी रहेगी।’ बताया जा रहा है कि घायल जवानों के बेहतर इलाज के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किए जाने की तैयारी चल रही है।

Related Post

Bengluru night curfew

 कर्नाटक के 7 जिलों में लगाया गया कोरोना कर्फ्यू

Posted by - April 10, 2021 0
बेंगलुरु । कर्नाटक राज्य में कोरोना कर्फ्यू के अंदर बेंगलुरु, मैसूरु, मंगलुरु, कालाबुरागी, बीदर, तुमकुरु, उडुपी-मणिपाल शहर को शामिल किया…

बंगाल भाजपा के बड़े नेताओं पर ममता की नजर! दिलीप घोष चाय पर आमंत्रण दिया

Posted by - August 19, 2021 0
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को राज्य सचिवालय में चाय पर आमंत्रण के बाद से…
CM Yogi

देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन: योगी

Posted by - April 23, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पहली बार देश के अंदर ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…