IED Blast

अबूझमाड़ मुठभेड़ में शामिल जवानों की वापसी के दौरान हुआ आईईडी विस्फोट

276 0

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पांच नक्सलियों को ढेर करने के बाद मुठभेड़ (Naxalite Encounter) में शामिल जवानों की वापसी के दौरान जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में आईईडी विस्फोट (IED Blast) हुआ है। इस विस्फोट से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, सभी जवान सुरक्षित हैं।

आईईडी विस्फोट (IED Blast) होने की पुष्टि करते हुए बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नक्सलियों के विरुद्ध इस मानसून में पहला बड़ा अभियान चलाया गया है।

मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ देर शाम तक जारी रही, इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। जवानों ने सर्चिंग में मौके से तीन राइफल और 12 देशी बंदूक एवं नक्सल सामग्री बरामद की है।

अबूझमाड़ के जंगल में जवानों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह सर्चिंग के बाद जवानों की वापसी के दौरान एक आइईडी विस्फोट (IED Blast) हुआ। जवानों से काफी दूर विस्फोट होने से कोई क्षति नहीं पहुंची है, सभी जवान सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि आईईडी (IED Blast) में किसी जानवर के संपर्क में आने से संभवत: विस्फोट हो गया होगा। जवानों की वापसी के बाद विस्तृत जानकारी मिलेगी।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय जूदेव की जयंती पर उन्हें नमन किया

Posted by - March 8, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास में पूर्व सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय…
Bangladesh Attack in Temple

PM मोदी का दौरा खत्म होते ही बांग्लादेश के मंदिरों और ट्रेनों पर हमला, हिंसक प्रदर्शन में 10 की मौत

Posted by - March 28, 2021 0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की यात्रा खत्म होने के बाद ही बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों पर…
CM Dhami participated on the occasion of 'International Day of Older Persons'

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं: सीएम धामी

Posted by - October 1, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के…