IAS Monika yadav

देसी लुक से IAS अधिकारी मोनिका यादव बनीं सोशल मीडिया सेलिब्रेटी

1811 0

उदयपुर। राजस्थान की एक युवा आईएएस अधिकारी की फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फोटो वायरल होने के पीछे बड़ा कारण इस युवा आईएएस अधिकारी की सादगी और परंपरा प्रेम है।

बता दें कि अक्सर कई लोग किसी बड़े पद पर पहुंचने के बाद आधुनिकता की चकाचौंध में सबसे पहले किनारा अपनी परंपराओं से करते हैं, लेकिन इस फोटो में दिखाई दे रही यह महिला अधिकारी ने अपनी परंपराओं से बेहद प्रेम करती दिख रही है।

यही कारण है कि अपनी बेटी के जन्म के बाद जब इस अधिकारी ने परंपराओं को निभाया, तो उसकी एक फोटो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई। इस फोटो पर अब इस अधिकारी की जमकर प्रशंसा हो रही है।

जानें कौन है यह अधिकारी?

यह युवा अधिकारी है सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के लिसाड़िया गांव निवासी मोनिका यादव हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2017 में 403वीं रैंक पाने वाली मोनिका का चयन आईएएस अधीनस्थ सेवा के लिये हुआ था। मोनिका ने मार्च 2020 में बेटी को जन्म दिया है। भारतीय रेल यातायात सेवा के लिये सलेक्ट हुई मोनिका फिलहाल मातृत्व अवकाश पर हैं।

भारतीय मूल की लेखिका अवनि दोशी बुकर पुरस्कार की दौड़ में शामिल

मोनिका ने बचपन से ही अफसर बनने का सपना देखा था। इसके पीछे वजह थी पिता का भी अधिकारी होना है। मोनिका के पिता हरफूल सिंह यादव वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए मोनिका यादव ने जमकर मेहनत की और अपना मुकाम पाया। खास बात यह है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में उच्च पद पर पहुंची मोनिका ने परंपराओं से दूरी नहीं बनाई।

आईएएस अधिकारी के साथ ही हुई है शादी

मोनिका की शादी भी आईएएस सुशील यादव के साथ हुई है। मोनिका के पति सुशील यादव वर्तमान में राजसमंद में एसडीएम के पद पर कार्यरत हैं। मोनिका के पति सुशील यादव बताते हैं कि यह तस्वीर उस समय की हैं जब मोनिका ने बेटी को जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि मोनिका का सामाजिक परंपराओं से काफी जुड़ाव रहा है। वह अभी भी इनके प्रचार प्रसार और अच्छी परंपराओं से लोगों को जोड़ने का प्रयास करती हैं।

परंपराओं को अपने से दूर नहीं होने दिया

बकौल सुशील यादव मोनिका की देसी अंदाज की यह फोटो इतनी वायरल हो जायेगी इसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। आज सोशल मीडिया पर मोनिका की सराहना की जा रही है। इसकी वजह सिर्फ यह फोटो न होकर उनका ग्रामीण संस्कृति के प्रति प्रेम भी है। मोनिका का ग्रामीण परिवेश के साथ वहां की संस्कृति को अपनाना और ऐसे रीति रिवाजों में हिस्सा लेना सोशल मीडिया में एक्टिव रहने वाले यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। मोनिका ने उच्च सरकारी सेवा में आने के बाद भी परंपराओं को अपने से दूर नहीं होने दिया है।

मोनिका जब भी गांव जाती हैं तो देसी अंदाज में ही आती हैं नजर

सोशल मीडिया पर मोनिका का ग्रामीण प्रेम जमकर शेयर किया जा रहा है और इसमें उनकी तारीफ भी हो रही है। सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही पोस्ट में मोनिका की सादगी की भी प्रशंसा की जा रही है। सोशल मीडिया की पोस्ट पर कमेंट करने वाले अधिकारी बनने के बाद ग्रामीण परंपराओं से मोनिका के प्रेम की सराहना करते हुए बेटी जन्म पर बधाईयां दे रहे हैं।

Related Post

यूपी रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश 2020

यूपी रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश 2020 को राज्यपाल की मंजूरी

Posted by - March 15, 2020 0
लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने रविवार को यूपी रिकवरी आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रॉपर्टी अध्यादेश…
Vande Bharat Express

उत्तराखंड को मिली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Posted by - May 25, 2023 0
देहारादून। देशभर में रेलवे कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) …
CM Vishnudev Sai

नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास : सीएम विष्णु देव

Posted by - December 9, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev) ने आज राजनांदगांव में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़…
CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

Posted by - March 5, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev) से मंगलवार की देर शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ…