पीएम मोदी

मैं तूफान को लेकर बात करना चाहता था, अहंकारी दीदी ने फोन नहीं उठाया – पीएम मोदी

970 0

कोलकाता। आज यानी सोमवार को बंगाल की तमलुक में रैली करते हुए पीएम  नरेंद्र मोदी ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं फैनी तूफान को लेकर सीएम ममता बनर्जी से बात करना चाहता था, लेकिन अहंकारी स्पीड ब्रेकरदीदी ने दो बार मेरा फोन नहीं उठाया। दीदी बौखला गई हैं, जय श्रीराम कहने वालों को जेल में डाल रहीं।
ये भी पढ़ें :-अक्षय की नागरिकता विवाद मामले में बोले अनुपम, किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं

आपको बता दें उन्होंने ने कहा कि मैं आज भी बंगाल के अधिकारियों के साथ बैठक करना चाहता था, लेकिन दीदी ने मना कर दिया. लेकिन केंद्र की सरकार बंगाल के साथ खड़ी है, भारत ने जिस तरह से चक्रवात का मुकाबला किया है उसकी दुनिया में तारीफ हो रही है।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव2019: नामांकन खारिज होने के बाद तेज बहादुर ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा 

जानकारी के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘आपने क्या कभी दीदी को देश की तारीफ करते सुना? शायद वह डरती होगी कि मसूद अजहर पर उन्होंने कुछ बोल दिया तो उनके वोट बैंक पर खतरा हो जाएगा। इसी राजनीति ने दीदी की जमीन को खिसका दिया है। अब दीदी का राजनीतिक धरातल पर रुकना मुश्किल हो गया है।’’वहीँ ‘‘हल्दिया को वाराणसी से जोड़ दिया गया है। मैं वाराणसी का सांसद हूं। इसका मतलब है कि मैं आपसे सीधे तौर पर जुड़ गया हूं। आज बंगाल में हर तरफ यही आवाज उठ रही है कि चूपे चाप कमल छाप, बूथ-बूथ से टीएमसी साफ।’’

Related Post

CM Yogi

ओडीओपी और ओडीओसी योजनाएं लोकल टू ग्लोबल मॉडल का जीवंत उदाहरण हैं – सीएम योगी

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ। राज्यपाल के अभिभाषण पर विधान परिषद में धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
AK Sharma

एके शर्मा ने नगर आयुक्त और अधिशासी अधिकारीयों को फील्ड पर जाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Posted by - August 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने निकाय अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर…