अनुष्का शर्मा

मैंने कभी भी दबाव के सामने घुटने नहीं टेके : अनुष्का शर्मा

947 0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बताया कि बतौर कलाकार वह हमेशा कुछ नया करने की कोशिश करती है। अनुष्का पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं। वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म जीरो के बाद से अनुष्का की कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अनुष्का ने अपने करियर के बारे में भी बातें की हैं।

अनुष्का शर्मा ने कहा कि एक कलाकार और प्रोड्यूसर के तौर पर मैंने सिर्फ नई चीजें करने की कोशिश की

उनका कहना है कि एक कलाकार के तौर पर वह हमेशा से कुछ नया करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने कभी भी किसी दबाव के सामने घुटने नहीं टेके हैं। अनुष्का ने कहा कि एक कलाकार और प्रोड्यूसर के तौर पर मैंने सिर्फ नई चीजें करने की कोशिश की हैं। मैंने कभी भी किसी दबाव के सामने घुटने नहीं टेके हैं और मैंने हर मौके पर कुछ नया करने की ठानी है और कुछ नया सीखने की कोशिश की है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे बेहतरीन कारोबारी दिमाग वाले लोगों के साथ सहयोग करने का मौका मिला।

कोरोनावायरस की यूपी में दस्तक, आगरा में एक ही परिवार के छह लोगों में पुष्टि 

फिल्म ‘परी’ ने मुझे नई चुनौतियां दीं, जिसका मैंने पहले सामना नहीं किया था

अनुष्का निर्मित हॉरर फिल्म ‘परी’ को रिलीज हुए दो साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि परी की स्क्रिप्ट से मैं काफी प्रभावित हुई थी और मैं जानती थी कि मुझे इस फिल्म को प्रोड्यूस करना है। ‘परी’ ने मुझे नई चुनौतियां दीं, जिसका मैंने पहले सामना नहीं किया था और मैं खुद को एक कलाकार के तौर पर इस शैली को उजागर करना चाहती थी।

Related Post

Sunny Leone

सनी लियोनी से इस एक्टर ने मांगा पर्सनल नंबर, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब

Posted by - February 20, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जब भी किसी समारोह का हिस्सा बनती हैं तो लोगों की नजर सिर्फ उनपर ठहर…
परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को फांसी की सजा का एलान

Posted by - December 17, 2019 0
नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्शरफ को इस्लामाबाद की विशेष अदालत ने फांसी की सजा सुनाई गई है।…
राहुल गांधी

राहुल गांधी के आवास के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

Posted by - April 21, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस नेता राज कुमार चौहान के समर्थकों ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास के…