super 30

USA में दोबारा होने जा रही ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30, जाने वजह

1103 0

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की साल 2019 में रिलीज फिल्म सुपर 30 को बहुत पसंद किया गया। अब मेकर्स ने ‘सुपर 30’ को रीगल वर्जीनिया सेंटर और रीगल कंट्रीसाइड, वर्जीनिया, यूएसए में फिर से रिलीज किया है। फिल्म को हाल ही में नीदरलैंड में रिलीज किया गया था। यह जानकारी रिलायंस एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई है।

चेन्नई सुपर किंग्स को मिला बड़ा झटका, सुरेश रैना नहीं खेल रहे आईपीएल

‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन ने पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी। क्रिटिक्स ने फिल्म में ऋतिक के परफॉर्मेंस को बहुत सराहा था। फिल्म के दोबारा रिलीज होने की खुशी में ऋतिक रोशन ने लिखा, ‘सुपर 30 को जो प्यार और प्रशंसा मिली है, वह दिल को छू लेने वाला है, ठीक उसी तरह वह दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहे हैं और हजारों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

”फिल्म में उनका मेकअप हो या उनका लहजा या फिर उनकी भूमिका के प्रति समर्पण, आनंद कुमार के रूप में ऋतिक ने अपनी प्रभावशाली परफॉर्मेंस से सभी का मन मोह लिया है। हम निश्चित हैं कि “सुपर 30″ 28 अगस्त को अपनी रिलीज के साथ यूएसए में भी दर्शकों से प्रशंसा प्राप्त करेगी।”

CSK टीम में कोविड-19 पॉजिटिव मामलों को लेकर BCCI ने टाला आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान

फिल्म सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल ने किया है। साजिद नाडियाडवाला द्वारा सह-निर्मित और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-वितरण किया गया है। इसमें ऋतिक रोशन के अलावा मृणाल ठाकुर, वीरेंद्र सक्सेना, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध ने भी अहम किरदार निभाए हैं।

Related Post

दीपिका पादुकोण

दीपिका बोलीं-मेरे प्यार और नफरत के रिश्ते ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, ‘डिप्रेशन गंभीर बीमारी’

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म छपाक से जैसी उम्मीदें थी, उतना तो कमाल नहीं कर पाई है,…

“मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे ‘पटियाला बेब्स’ में मिनी की भूमिका निभाने का मौका मिला -अशनूर कौर

Posted by - September 21, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। टेलीविजन शो ‘पटियाला बेब्स’ के सेट पर नए जमाने के नए रीति रिवीज बनाने की पहल चल रही…
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता

एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अपने जन्मदिन पर शेयर की ग्लैमरस तस्वीरें

Posted by - November 28, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म एक्ट्रेस ईशा गुप्ता का गुरुवार को जन्मदिन है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैन्स को एक खास…