बॉक्स ऑफिस पर छाई ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’, जानें दूसरे दिन की सुपर कमाई

1094 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सुपर 30’ सिनेमाघरों में 12 जुलाई को रिलीज हुई और रिलीज के पहले दिन से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई । इस फिल्म ने दो दिनों में 29 करोड़ रुपये की कमाई अपने नाम कर ली है।

ये भी पढ़ें :-रंगोली चंदेल के ‘सस्ती कॉपी’ बयान पर तापसी ने कहा ? 

आपको बता दें पहले दिन जहां इस फिल्म ने 11.83 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा 17 से 18 करोड़ रुपये रहा. इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कलेक्शन 29 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म की टीम इस कमाई से काफी खुश है। साफ है कि फिल्म ने दूसरे दिन पहले दिन से भी ज्यादा कमाई की है।

ये भी पढ़ें :-श्रद्धा की शादी की खबरों पर पहली बार शक्ति कपूर ने दिया मजेदार जवाब 

जानकारी के मुताबिक इस हफ्ते रिलीज होने वाली अकेली हिंदी फिल्म है और साल 2017 के जनवरी में ‘काबिल’ के बाद से यह सुपरस्टार ऋतिक रोशन की पहली रिलीज है इसलिए इस बात की उम्मीद लगाई जा रही थी कि फिल्म की शुरुआत पहले दिन काफी अच्छी होगी। यह फिल्म पटना के रहने वाले शिक्षाविद और ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है।

 

 

Related Post

ये हसीना ने हार्दिक पंड्या को किया क्लीन बोल्ड

इस हसीना ने हार्दिक पंड्या को किया क्लीन बोल्ड, क्रिकेटर ने रिश्ते पर लगाई मुहर

Posted by - January 1, 2020 0
नई दिल्ली। नए साल 2020 पर टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। पंड्या…
शरद पवार पर है भरोसा

सोनिया गांधी को शरद पवार पर है भरोसा, कांग्रेस से मिली क्लीनचिट

Posted by - November 23, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष…