हॉस्पिटल में भर्ती जसलीन मथारू, सिद्धार्थ की मौत का लगा था सदमा

734 0

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से उनके फैंस और करीबी सदमे में हैं। कुछ ऐसा ही हाल बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट जसलीन मथारू का भी हुआ। जसलीन सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर से इतनी ज्यादा परेशान हो गईं कि उन्हें हॉस्पिटलाइज होना पड़ गया। अब जसलीन ने हॉस्पिटल से वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि सिद्धार्थ के घर से लौटने के बाद वह बीमार पड़ गईं।

जसलीन मथारू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कहती हैं- ‘जब सिद्धार्थ की मौत हुई मैं उनके घर गई। खबर सुनने के बाद और उनके घर के माहौल को देखकर, शहनाज और आंटी (सिद्धार्थ की मां) से मिलने के बाद, जब मैं घर आई, तो मैंने ‘तुम भी मर जाओ’ जैसे मैसेज पढ़े। यह मेरे जीवन में पहली बार था जब मैं इस तरह के मैसेज से इतना प्रभावित हुई थी। ’

सैफ अली खान ने अपने पुश्तैनी महल और खर्चों पर खुलकर बात की

जसलीन ने कहा, ‘मैंने मन ही मन सोचा- जिंदगी कितनी अजीब है, सब कुछ कितना अजीब लगता है। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन कल मेरा तापमान 103 डिग्री) था और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अपना खयाल रखें और प्रार्थना करें कि मैं भी जल्दी ठीक हो जाऊं। ’इस बीच, सिद्धार्थ के परिवार ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने उन लोगों का आभार व्यक्त किया जो दिवंगत अभिनेता की अंतिम यात्रा का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने सभी से परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने का अनुरोध किया। इसके अलावा सिद्धार्थ के परिवार ने नोट में मुंबई पुलिस को भी धन्यवाद दिया है।

Related Post

जनसंख्या का विस्फोट

स्वास्‍थ्य मंत्रालय को मिली चेतावनी, लॉकडाउन के बाद हो सकता है जनसंख्या का विस्फोट

Posted by - May 4, 2020 0
देहरादून। पूरी दुनिया सहित भारत भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। इस पर लगाम कसने के लिए सरकार लगातार…
सूर्यवंशी

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का नया पोस्टर रिलीज, अक्षय और कैटरीना का दिखा अलग अंदाज

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ इसी साल 24 मार्च को रिलीज होने वाली…
suil lahri rashmi deshai deepika chikhaliya,- Ram Mandir Bhumi Poojan

राम मंदिर भूमि पूजन : टीवी स्टार्स ने भी ऐतिहासिक दिन पर शेयर की अपनी फीलिंग

Posted by - August 5, 2020 0
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज औपचारिक तौर पर राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रख दी है। इस मौके…