Accident

बदरीनाथ हाईवे पर टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, नौ यात्रियों की मौत, रेस्क्यू जारी

345 0

देहारादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे (Road Accident) की खबर सामने आई है। यहां एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी (Alaknanda River) में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें 15-16 यात्री सवार थे।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में 15 से 16 यात्रियों के होने की आशंका है।

सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है। बताया जा रहा है कि यहां रेलवे लाइन पर काम कर रहे तीन लोग बचाने के लिए कूदे, जिनमें से एक की मौत हो गई।

सीएम धामी (CM Dhami) ने हादसे पर जताया दुख

हादसे के खबर पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त (Accident) होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएप की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Related Post

AK Sharma participated virtually in the 6th International Energy Conference

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश अव्वल: एके शर्मा

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित छठा अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में उत्तर…
डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 10 पायदान खिसका

डेमोक्रेसी इंडेक्स में भारत 10 पायदान खिसका, नागरिक स्वतंत्रता की वजह से लगा झटका

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। डेमोक्रेसी इंडेक्स की वैश्विक रैंकिंग में मोदी सरकार के लिए बीते मंगलवार को बुरी खबर आई है। द…