आपकी भी हैं पतली आईब्रो, तो 10 दिन में घना और काला बना देगा ये नुस्खा

1219 0

लखनऊ डेस्क। बहुत सारी लड़कियां नया लुक पाने के लिए आईब्रो के साथ तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करती हैं। लेकिन जिन लड़कियों की आईब्रो पतली और हल्की होती है उनके लिए हर महीने की मशक्कत हो जाती है। जानिए कुछ प्राकृतिक और आसान तरीके जिससे घर बैठे आईब्रो को घना किया जा सकता हैं-

ये भी पढ़ें :-जानें शादी में दुल्हा-दुल्हन को पहले क्यों लगाई जाती है हल्दी 

1-अच्छी आईब्रो चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करके आईब्रो को बढ़ाया जा सकता है। कैस्टर ऑयल में ओमेगा- 3 होता है जो रक्त संचार को बेहतर बनाता है। जिससे आईब्रो घनी करने में मदद मिलती है।

2-प्याज के इस्तेमाल से आईब्रो घनी और मोटी हो जाएगी। इसके लिए प्याज के रस को रूई में लेकर आईब्रो पर लगाएं और 15- 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें।

3-बादाम का तेल आईब्रो का घना बनाता है और साथ ही पोषण भी देता है। इसमें विटामिन ई होता है जिससे बाल बढ़ते हैं। इसके लिए रोज सोने से पहले आईब्रो में बादाम तेल से मसाज करें।

4-जिस तरह मेथी बालों में लगाने से बाल घने होते हैं उसी तरह इसका पेस्ट बनाकर आईब्रो में लगाने से हेल्दी बनेंगे। इसके लिए मेथी को रात को पानी में भिगो दें और दूसरे दिन पेस्ट बनाकर  4-5 मिनट लगाए रहें। फिर साफ पानी से धो लें।

 

Related Post

पीएफआई

UP: पीएफआई के 108 सदस्य गिरफ्तार, सीएए के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप

Posted by - February 3, 2020 0
लखनऊ। पीएफआई मामले में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…
प्रियंका चोपड़ा

‘सिटाडेल’ में ब्रिटेन के इस एक्टर के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

Posted by - January 16, 2020 0
नई दिल्ली। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटेन के अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ ‘सिटाडेल’ में नजर आएंगी। अमेजन स्टूडियो की…
उर्वशी रौतेला

उर्वशी रौतेला ने शेयर की ऐसी तस्वीर, हनी सिंह बोले- मैं डर गया

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने खास अंजाद को लेकर सुर्खियों में रहती…