amit shah

गृह मंत्री मित शाह ने देहरादून में की ‘घसियारी कल्याण योजना’ की शुरुआत

574 0

देहरादून। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। आगामी चुनावों के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देहरादून में ‘घसियारी कल्याण योजना’ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देवभूमि की रचना करने का काम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया था। न जाने कितने युवा राज्य की मांग करते हुए शहीद हो गए थे। बीजेपी भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ इस मांग को बुलंद कर रही थी। तब उत्तराखंड के युवाओं पर गोली किसने चलाई थी, इसे भी याद कीजिएगा।

दो रुपये प्रति किलो मिलेगा पशु आहार

अमित शाह ने कहा कि आज उत्तराखंड में दूसरा बहुत बड़ा काम ‘मुख्यमंत्री घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ’ है। उत्तराखंड में लगभग 1,000 एकड़ की खेती और 2,000 किसान मक्के की खेती करेंगे और वैज्ञानिक तरीके से पैष्टिक पशु आहार बनाने की योजना की शुरुआत हुई है। शाह ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को कांग्रेस के राज में कमजोर कर दिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाकर सहकारिता से जुड़े देश के करोड़ों किसान, महिलाएं, मजदूर, महिलाएं, इन सबके कल्याण के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 30 प्रतिशत सब्सिडी पर दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से किसानों को पशु आहार दिया जाएगा। इस प्रकार के वैज्ञानिक तरीके के चारे से पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा होने के साथ-साथ पशुओं की दूध देने की क्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। गृह मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का पर्याय बनी हुई है।

शाह ने कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड का विकास करेंगे। उन्होंने संबोधन के दौरान कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर तुष्टीकरण का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में उत्तरखंड में बीजेपी सरकार बनाएगी।

अमित शाह ने कहा कि पहले जब मैं यहां आया था तब मेरा काफिला रुक गया था। फिर कुछ लोगों ने बताया कि शुक्रवार को यहां हाईवे ब्लॉक करने और नमाज पढ़ने की इजाजत है। ऐसी तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी राज्य में कल्याण का कार्य नहीं कर सकती, ना वो गरीबों का सोच सकती है और न अच्छे प्रशासन का सोच सकती है। गरीब कल्याण और अच्छा प्रशासन मोदी जी के नेतृत्व में केवल और केवल भाजपा सरकार दे सकती है। कांग्रेस पर हमला बोलेत हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वादा खिलाफी करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रूप से सत्ता हथियाकर उसका उपभोग करने वाली पार्टी है। कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी लोक कल्याण का कार्य नहीं कर सकती है।

Related Post

Swachhta Vikas

शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित प्रबंधित स्वच्छता विकास पर दो दिवसीय नेशनल नॉलेज वर्कशाप का होगा आयोजन

Posted by - November 18, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित प्रबंधित स्वच्छता विकास (Swachhta Vikas) पर दो दिवसीय नेशनल नॉलेज वर्कशाप का…
आज़म खान

आजम खान पत्नी और बेटे के साथ दो मार्च तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए

Posted by - February 26, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के साथ पत्नी राज्यसभा सांसद तजीन फातिमा और पूर्व विधायक बेटा अब्दुल्ला को…
CM Dhami

कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव का सीएम धामी ने खुद टीका लगाकर किया शुभारंभ

Posted by - July 16, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को महात्मा गांधी शताब्दी जिला चिकित्सालय में कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव…

ओवैसी आप ‘महाराज योगी’ के तेज से ही नष्ट हो जाओगे, उन्हें छू के तो दिखाओ- रवि किशन का पलटवार

Posted by - July 6, 2021 0
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी अभिनेता रविकिशन ने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। रवि…