Home guard

होमगार्ड स्वयंसेवक और उनके परिवारीजनों को मिलेगा नायाब तोहफा

566 0

लखनऊ: यूपी के होमगार्ड (Home guard) जवान भी अब अच्छे स्वास्थ्य (Good health) और उच्च मनोबल के साथ प्रदेश में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाने की ड्यूटी करते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार उनके स्वास्थ्य की चिंता करेगी। आयुषमान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) से महिला और पुरुष होमगार्ड जवानों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। किसी भी बीमारी के समय होमर्गाड्स जवान खुद का और परिवार के सदस्यों का इलाज बिना किसी बाधा के करा सकेंगे।

राज्य सरकार होमगार्ड्स विभाग को लगातार अन्य सुरक्षा बलों के समान सुविधाएं देने के प्रयास में जुटी है। दूसरे कार्यकाल में सरकार ने इस कार्य को और तेजी से शुरू किया है। होमगार्ड्स के जवानों को भी सुविधाएं मिलें और वो प्रदेश की शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकें इसके लिए पिछले कार्यकाल में भी कई योजनाएं शुरू कर चुकी है। सरकार ने विभाग के अधिकारियों को होमगार्ड्स जवानों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के प्रस्ताव को 30 जून 2022 तक शासन में भेजने के लिए कहा है। सरकार की मंशा 25 सितम्बर 2022 तक समस्त होमगार्ड्स के जवानों को आयुषमान भारत के तहत मिशन मोड पर स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिये जाने की है। इस योजना के लागू होने से समस्त होमगार्ड्स स्वयंसेवकों और उनके परिजन को निरोगी रहने का नायाब तोहफा मिलेगा।

भूलकर भी पढ़ने न जाएं पाकिस्तान, नहीं तो भारत में डिग्री होगी अमान्य

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार होमगार्ड्स विभाग में 20 प्रतिशत पदों पर महिलाओं की भर्ती की बड़ी घोषणा कर चुकी है। उनके लिए भी वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल और आधुनिक प्रशिक्षण की व्यवस्था करने जा रही है। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन के लिए भारत सरकार ने वर्तमान में 1,18,348 होमगार्ड स्वयंसेवकों की स्वीकृति दी है। जिनमें 785 ग्रामीण, 366 नगरीय कम्पनियों सहित कुल 1151 कम्पनियों की संरचना की गई है, जिसमें 25 महिला एवं 60 स्वतंत्र महिला प्लाटून शामिल हैं।

जाने हल्दी के अधिक सेवन से किन लोगों को होगा नुकसान

Related Post

PM Modi

एयरपोर्ट पर उतरते ही पीएम ने सामूहिक दुष्कर्म मामले की ली जानकारी

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज वाराणसी दौरे के दौरान एयरपोर्ट पर उतरते ही वाराणसी के पुलिस आयुक्त,…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का गंभीरता से समाधान कराने के दिए निर्देश

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करायें, किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। विद्युत…
CM Yogi

सीएम योगी ने किया 517 करोड़ की 376 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Posted by - November 30, 2022 0
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को 517 करोड़ रुपये की 376 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण…

यूपी गेट पर शाम तक नहीं पहुंची ममता बनर्जी, इंटेलिजेंस एजेंसियां रही शतर्क

Posted by - July 30, 2021 0
यूपी गेट पर तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन स्थल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने की…