देवीपाटन मंदिर 31 मार्च तक बंद

कोरोना एलर्ट : ऐतिहासिक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर 31 मार्च तक बंद

914 0

बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में ऐतिहासिक शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर को कोरोना एलर्ट के मद्देनजर शनिवार से 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया है।

मंदिर बंद किये जाने का निर्णय 21 मार्च की सुबह से लागू

मंदिर के महंत योगी मिथिलेश नाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नाथ सम्प्रदाय के संरक्षक योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंदिर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मंदिर बंद किये जाने का निर्णय 21 मार्च की सुबह से लागू होगा। इस अवधि में सूरज कुंड में स्नान आदि कार्य भी प्रतिबंधित रहेगा।

CSIR-NBRI ने हर्बल सैनिटाइजर ‘क्लीन हैण्ड जेल’ की प्रौद्योगिकी हस्तांतरित की

अपने घरों में ही नवरात्रि में दुर्गा देवी के पूजन करें

उन्होंने बताया कि इस दौरान मंदिर में नियमित पूजा अर्चना ,भोग व अन्य वैदिक रीति रिवाज चलेंगे। उन्होंने बताया कि मंदिर में स्थित सूरजकुंड को भी बंद रखा जाएगा। जन सामान्य से अपील की जा रही है कि सभी लोग अपने अपने घरों में ही नवरात्रि में दुर्गा देवी के पूजन करें। मंदिर प्रबंधन ने जनता का आह्वान किया है कि मंदिर में शारदीय नवरात्रि के दौरान दस दिनों तक लगने वाले विशाल मेले का आयोजन भी नहीं किया जाएगा।

Related Post

Election commission

असम: EVM विवाद के बाद एक मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान के आदेश, पीठासीन अधिकारी समेत तीन अधिकारी निलंबित

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को असम में रतबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने…
हिना सिद्धू

टिकटॉक के बिना इंटरनेट खुशी देने वाली जगह होगी : हिना सिद्धू

Posted by - July 1, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों की दो बार की स्वर्ण पदक विजेता महिला निशानेबाज हिना सिद्धू ने वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक…

जम्मू कश्मीर: मारे गए मजदूरों का शव पहुंचा उनके घर, गांव में छाया ख़ौफ़ का माहौल

Posted by - October 31, 2019 0
मुर्शिदाबाद। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में 29 अक्तूबर यानी मंगलवार को आतंकियों ने पांच मजदूरों की हत्या कर दी थी…
cm dhami

कम भूमि और कम जल में अधिक लाभ देने वाला उद्यम है मशरूम उत्पादन: मुख्यमंत्री

Posted by - December 20, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने हरिद्वार जनपद के बुग्गावाला में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ…