CM Nayab Singh

सीएम नायब सिंह ने पेरिस ओलंपिक में गए खिलाड़ियों को दी बधाई

362 0

चंडीगढ़। वैश्विक खेलों का महाकुंभ कहे जाने वाले ओलंपिक 2024 (Paris Olympic) की शुरुआत शुक्रवार से पेरिस में हो रही है। इसमें कुल 115 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसमें 25 केवल हरियाणा से हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने प्रदेश व देश के अन्य खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की कामना की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश का मान सम्मान विश्व में बढ़ाएंगे।

सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि 2 प्रतिशत जनसंख्या वाले हरियाणा से 22 प्रतिशत खिलाड़ियों का चयन पूरे हरियाणा राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है। हरियाणा सरकार और यहां के लोग इस बात को समझते हैं कि इस स्तर की प्रतियोगिता तक पहुंचने के लिए किस तरह की लगन, मेहनत और दृढ़ता की जरूरत होती है। हम ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों की तैयारी करते समय खिलाड़ियों के सामने आने वाली शारीरिक और मानसिक चुनौतियों से वाकिफ हैं।

हरियाणा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान की मौजूदगी में हुई बैठक

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 6 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। राज्य सरकार सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये की राशि देती है।

Related Post

युवती ने दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना का हराया

मुरादाबाद : फ्रांस से भारत लौटी युवती ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना का हराया

Posted by - March 29, 2020 0
नई दिल्ली। अगर हमारे अंदर जीने का हौंसला और दृढ़ इच्छाशक्ति हो, तो हम किसी भी जानलेवा बीमारी को आसानी…
CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

Posted by - June 5, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी श्रीमती…

जस्टिस एल नागेश्वर राव की अध्यक्षता वाली बेंच ने ईडी निदेशक आगे सेवा विस्तार नहीं दिया

Posted by - September 8, 2021 0
आठ सितंबर उच्चतम न्यायालय ने संजय कुमार मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का निदेशक नियुक्त करने के 2018 के आदेश…
CM Yogi

सीएम योगी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Posted by - October 2, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया। दोनों महापुरुषों…