हिन्दू लड़के का हिन्दू लड़की से झूठ बोलना भी जिहाद, लाएंगे कानून – असम सीएम

749 0

देश में धर्मांतरण एवं लव जिहाद जैसे मुद्दे इस वक्त चर्चा में बने हुए हैं, असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने हिन्दू लड़के द्वारा हिन्दू लड़की से झूठ बोलने को भी जिहाद बताया। सीएम ने कहा- हिन्दू लड़का अगर हिन्दू लड़की से झूठ बोलता है तो गलत है, हम इसे रोकने के लिए भी कानूून लाएंगे। उन्होंने कहा- हिन्दुत्व की शुरुआत 5000 साल पहले हुई, यह जीवन का एक तरीका है, मैं या आप इसे नहीं रोक सकते, सभी हिन्दुओं की वंशज हैं।

लव जिहाद पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा- मुझे इस शब्द को लेकर आपत्ति है, किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं है। प्रदेश में आदिवासियों और अन्य मूल निवासियों के लोगों के की संस्कृति एवं आस्था के लिए सीएम ने नया विभाग बनाने का ऐलान किया है।

लव जिहाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस शब्द को लेकर आपत्ति है। लेकिन किसी को भी महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, सरकार किसी भी महिला को किसी के द्वारा धोखा दिए जाने को बर्दाश्त नहीं करेगी-चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

दूसरी तरफ, असम में करोना वायरस के डेल्टा प्लस संस्करण का एक भी मामला सामने नहीं आने का आश्वासन देते हुए सरमा ने कहा, ‘अभी तक, असम में कोविड-19 का कोई डेल्टा प्लस संस्करण नहीं है। हम राज्य में जीनोमिक अनुक्रमण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्यों में टीकाकरण की स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को सुबह 11 बजे बैठक करेंगे।

Related Post

वीवीएस लक्ष्मण

विराट कोहली पर नरमी से आईपीएल करार नहीं मिलता : वीवीएस लक्ष्मण

Posted by - April 15, 2020 0
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने बीते दिनों विवादित बयान दिया था। उनका कहना था कि…
Actor Paresh Rawal met CM Dhami

अभिनेता परेश रावल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, बोले-शूटिंग के लिए राज्य का हर डेस्टिनेशन उपयुक्त

Posted by - October 14, 2024 0
देहरादून। फिल्म अभिनेता परेश रावल (Paresh Rawal) ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…