हिन्दू बहुसंख्यक इसलिए सुरक्षित हैं महिलाएं, अल्पसंख्यक होते ही होगा अफगानिस्तान वाला हाल- भाजपा नेता

638 0

अफगानिस्तान में जारी उथल पुथल के बीच भाजपा के तमाम नेता देश की जनता को डराने में लगे हैं, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि भी इसी में शामिल हैं। सीटी रवि ने मंगलवार को कहा- देश में जब तक हिन्दुओं का बहुमत बना हुआ है, तब तक भारत में संविधान और महिलाएं सुरक्षित हैं। रवि ने आगे कहा- जब तक हिन्दू बहुसंख्यक हैं तब तक समान अवसर है जैसे ही अल्पसंख्यक होगा जो अफगानिस्तान में हुआ वही यहां होगा।

उन्होंने कहा धर्मनिरपेक्षता एवं धार्मिक सहिष्णुता पर हिन्दुओं को विश्वास है, जब मुस्लिम बहुसंख्यक हो जाएंगे तो वे शरीयत के बारे में बोलते हैं। इसके पहले गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने भी कहा था कि देश में हिन्दू अल्पसंख्यक हो जाएगा तो संविधान खत्म हो जाएगा।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, जो लोग अंबेडकर के संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, उन्हें इस सच्चाई को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा, “धर्मनिरपेक्षता और धार्मिक सहिष्णुता हमारा (हिंदुओं) मूल विश्वास है। जब तक सहिष्णुता वाले लोग बहुमत में नहीं होंगे, तब तक धर्मनिरपेक्षता नहीं होगी, महिलाओं के लिए सुरक्षा नहीं होगी। एक बार सहिष्णुता वाले लोग अल्पसंख्यक बन जाएंगे, अफगानिस्तान जैसी स्थिति पैदा हो जाएगी … ..एक बार जब वे (गैर-हिंदू) बहुसंख्यक हो जाते हैं तो वे शरीयत के बारे में बोलते हैं, अंबेडकर के संविधान के बारे में नहीं।”

यूपी में वायरल बुखार का कहर, मथुरा के एक ही गांव में हो गई 10 लोगों की मौत

इसके अलावा, चिकमगलूर के विधायक ने कांग्रेस से “निष्पक्ष रूप से राजनीति करने और तुष्टीकरण की राजनीति को रोकने” का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “तुष्टिकरण की राजनीति से अधिक पाकिस्तानों का निर्माण हो सकता है, आप अस्थायी रूप से सत्ता में आ सकते हैं, लेकिन इससे अधिक पाकिस्तान का निर्माण होगा। यदि आप ऐसा नहीं चाहते हैं, तो निष्पक्ष रूप से राजनीति करें और देश पहले की नीति के साथ काम करें।”

Related Post

cm yogi

देश में औरंगजेब का जजिया कर जबरन लागू करना चाहती है कांग्रेसः सीएम योगी

Posted by - May 4, 2024 0
गुना (मध्यप्रदेश) । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अपने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना…
CM Yogi

राशन की कालाबाजारी पर योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, बुलन्दशहर में कई अधिकारियों पर गिरी गाज

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ/बुलन्दशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर शिकंजा कस रही है। सरकारी योजनाओं…
CM Yogi

खेलो इंडिया सेंटर की तर्ज पर हर ब्लॉक में होगी खेलो यूपी सेंटर की स्थापनाः सीएम योगी

Posted by - January 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों…
Kejariwal

PM मोदी ने टोका तो मीटिंग लाइव करने पर केजरीवाल ने जताया खेद

Posted by - April 23, 2021 0
ऩई दिल्ली। कोरोना के बिगड़ते हालात पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के…