हिंदी दिवस: इस एप के जरिए करें किसी भी भाषा का हिंदी में करें अनुवाद

1298 0

टेक डेस्क। दुनिया की कोई भी भाषा मातृभाषा की जगह नहीं ले सकती है 14 सितंबर को पूरा देश हिंदी दिवस मना रहा है। इंटरनेट पर हिंदी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि एक सर्वे के मुताबिक इंटरनेट पर हिंदी पढ़ने वालों की संख्या हर साल 94 फीसदी बढ़ रही है। इस मौके पर हम आपको ऐसे एप के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप किसी भी भाषा का हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :-हिंदी दिवस के मौके पर देखे ये बॉलीवुड फिल्में, देखकर होगा हिंदी पर गर्व 

Hindi English Translator: इस एप की मदद से आप अंग्रेजी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी आसानी से सीख सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में कई भाषाओं से अनुवाद का भी ऑप्शन है।यह एप हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करने में सक्षम है।

English Hindi Dictionary: यह एप डिक्शनरी के साथ-साथ अनुवादक का भी काम करता है। इस एप में ऑफलाइन फीचर भी है।इस एप में उच्चारण करने का तरीका भी बताया गया है।इसमें हिंदी-अंग्रेजी सीखने के लिए इसमें गेम भी दिए गए हैं।

Google Translate: अनुवाद की चर्चा में सबसे पहले गूगल ट्रांसलेशन का नाम आता है। इस ऐप में ऑफलाइन अनुवाद का भी फीचर जोड़ा गया है। इस एप की मदद से अंग्रेजी सहित 103 भाषाओं की अनुवाद आप हिंदी में कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन करीब 60 भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं।

Related Post

दिशा पाटनी की बैक फ्लिप

दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ की तरह यूं मारी बैक फ्लिप, Video वायरल

Posted by - February 15, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी फिल्मों के साथ-साथ अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह…
राजनाथ सिंह

भारत रक्षा उत्पादन क्षेत्र में पूरी दुनिया में बड़ी हस्ती होकर उभरेगा : राजनाथ सिंह

Posted by - February 8, 2020 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में पांच दिवसीय रक्षा प्रदर्शनी ‘डिफेंस एक्सपो-2020’ का शनिवार शाम को औपचारिक समापन हो गया। हालांकि आम…