Himanshi Khurana

सिंगर हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव निकलीं,किसानों के प्रदर्शन में हुई थीं शामिल

1885 0

नई दिल्ली। पंजाब में कृषि विधेयकों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन एक्ट्रेस और सिंगर हिमांशी खुराना ( Himanshi Khurana) ने हिस्सा लिया था। अब स्वास्थ्य जांच में हिमांशी खुराना कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। हिमांशी ने अपने संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट करवाने की अपील भी की है।

‘डॉक्टर कृष्णा सक्सेना ने साबित किया उम्र महज एक संख्या है’

बता दें कि चिंता की बात यह है कि हिमांशी हजारों की भीड़ में हो रहे प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। ऐसे में उनके संपर्क में कितने लोग आए होंगे उनको ट्रेस करना बेहद मुश्किल होने वाला है। इस खबर को सुनने के बाद प्रशासन से लेकर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की चिंता बढ़ना भी लाजमी है।

https://www.instagram.com/p/CFoTAKRBmJM/?utm_source=ig_web_copy_link

शूटिंग पर जाने से पहले करवाया टेस्ट

हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि मैं आप सबको बताना चाहती हूं कि पूरी सावधानी बरतने के बाद भी मैं कोरोना संक्रमित हो गई हूं। जैसा की आप सभी जानते हैं कि मैंने किसान प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। जहां लोगों की भारी भीड़ थी। इसलिए मैंने सोचा कि शूटिंग पर जाने से पहले अपना कोरोना टेस्ट करवा लूं। मेरी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

हिमांशी ने की ये अपील

हिमांशी ने आगे लिखा है कि मैं अपने संपर्क में आए लोगों गुजारिश कर रही हूं कि वो भी अपना टेस्ट करवा लें और सावधानी बरतें। मैं उन सभी लोगों से अपील करती हूं जो किसान प्रदर्शन का हिस्सा हैं कि हम इस समय महामारी के दौर से गुजर रहे हैं ऐसे में सभी लोग अपना ध्यान रखें और सावधानी बरतें।

Related Post

sadak 2 song copied

सड़क 2 के गाना ‘इश्क कमाल’ को पाकिस्तानी म्यूजिक कंपोजर शेजान सलीम ने बताया कॉपी

Posted by - August 13, 2020 0
मुंबई। आलिया भट्ट, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म ‘सड़क 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस…
कोरोना से जीतनी है जंग

कोरोना से बचने के लिए क्या आप भी बार-बार उबालकर पीते हैं पानी? तो जानें इसका नुकसान

Posted by - May 10, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारियों से बचे रहने के लिए डॉक्टर लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह…

विदाई पर फूट-फूट कर रोईं टीवी एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

Posted by - October 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क।  14 अक्टूबर को राजकुमारी मोहिना सिंह ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के…
Joker

लेडी गागा जोकिन फीनिक्स स्टारर जोकर 2 में हार्ले क्विन की भूमिका निभाएंगी?

Posted by - June 14, 2022 0
वाशिंगटन: अमेरिकी गायिका लेडी गागा (Lady Gaga) जोकर (Joker) में शामिल होने के लिए शुरुआती बातचीत कर रही हैं। फोली…