Dr. Krishna Saxena

‘डॉक्टर कृष्णा सक्सेना ने साबित किया उम्र महज एक संख्या है’

3443 0

नई दिल्ली। लेखिका डॉक्टर कृष्णा सक्सेना  (Dr. Krishna Saxena) की पुस्तक ‘अ बुके ऑफ फ्लॉवर’ का शनिवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने आवास पर विमोचन किया।

पुस्तक के विमोचन के मौके पर श्री सिंह ने कहा कि हम अकसर सुना करते थे कि पढ़ने-लिखने की कोई आयु सीमा नहीं होती। अगर इस कथन को किसी ने सही साबित किया है तो वह डॉक्टर कृष्णा सक्सेना हैं। डॉक्टर सक्सेना ने अपनी किताब लिखकर यह साबित कर दिया है कि उम्र महज एक संख्या है। मैं पूरी ईमानदारी के साथ कह सकता हूं कि इनकी पुस्तक में कोई व्यक्ति तीन पीढ़ियों द्वारा अपनाए गए ऐसे मूल्यों से रूबरू हो सकता है, जो आज भी प्रासंगिक हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा अपने किरदार में इन खूबियों को तलाशती हैं

92 साल की उम्र में श्रीमती सक्सेना की नौवीं पुस्तक ‘अ बुके ऑफ फ्लॉवर’ (A bouquet of flowers) में समाज के भीतरी कामकाज के अनछुए तौर-तरीकों विशेषकर बदलते मूल्यों और संस्कृति का वर्णन किया गया है।

इस पुस्तक में उन्होंने समकालीन समाज की शक्तियों और कमजोरियों को बारीकी से प्रदर्शित किया है। अंग्रेजी की सेवानिवृत प्राध्यापक श्रीमती सक्सेना 1955 में लखनऊ से पीएचडी करने वाली पहली महिला थीं।

Related Post

CM Dhami

भराड़ीसैंण में मां भराड़ी देवी का बनेगा भव्य मंदिर, सीएम ने की घोषणा

Posted by - August 22, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि गैरसैंण को योग, ध्यान, अध्यात्म के केन्द्र के रूप में…
CM Dhami

श्री गुरु नानक देव का जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता: धामी

Posted by - November 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima) के अवसर पर गुरुद्वारा श्री…
Shoab Iqbal

दिल्ली में लगाएं राष्ट्रपति शासन, वरना सड़कों पर बिछ जाएंगी लाशें : आप विधायक शोएब इकबाल

Posted by - April 30, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसके कारण हर दिन सैंकड़ों लोग अपनी जान…