high blood pressure

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज केले से करें दिन की शुरुआत, होंगे गजब के फायदे

1807 0

नई दिल्ली। हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressure) एक आम बीमारी होती जा रही है। कई लोग तो नमक के सेवन में कटौती और नियमित रूप से योग-व्यायाम करने के बावजूद ब्लड प्रेशर (high blood pressure) को काबू में रखने में मुश्किलों का सामना करते हैं। अमेरिकी स्थित अलबामा यूनिवर्सिटी के हालिया अध्ययन में ऐसे लोगों को दिन की शुरुआत केले से करने की सलाह दी गई है।

LPG ग्राहक को 30 लाख तक मिलता है दुर्घटना बीमा, जानें क्लेम करने का तरीका

शोधकर्ताओं के मुताबिक केला भारी मात्रा में पोटैशियम से लैस होता है। पोटैशियम कोशिकाओं से सोडियम बाहर निकलने की प्रक्रिया को बढ़ावा देता है। इससे रक्तप्रवाह के दौरान धमनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

मुख्य शोधकर्ता मोनिका ऑसलैंडर मोरेनो की मानें तो पोटैशियम मानव हृदय में मौजूद मांसपेशियों के सिकुड़ने और फैलने की प्रक्रिया को भी सुचारु बनाए रखने में मददगार है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मौत का खतरा घटाने में इसकी अहम भूमिका पाई गई है।

फायदे और भी हैं

  • केले में पेक्टिन और रेजिस्टेंट स्टार्च भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, पाचन तंत्र धीमा कर भूख घटाने और ब्लड शुगर का स्तर काबू में रखने में कारगर।
  • हरे केले में भूख का एहसास घटाने वाला पेक्टिन ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है, कार्बोहाइड्रेट की मौजूदगी भी चयापचय क्रिया नियंत्रित रख वजन घटाती है।
  • फाइबर का भी बेहतरीन स्रोत माना जाता है केला, कब्ज की शिकायत दूर रखने और आंत से जुड़े रोगों, यहां तक कि कैंसर से बचाव में असरदार मिला है।

पोषक तत्वों का खजाना

  • कार्बोहाइड्रेट : 28 ग्राम
  • शक्कर : 15 ग्राम
  • फाइबर : 03 ग्राम
  • प्रोटीन : 01 ग्राम
  • पोटैशियम : 450 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम : 32 मिलीग्राम
  • विटामिन-सी : 10.3 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी6 : 0.4 मिलीग्राम

सेहत का साथी

  • 110 कैलोरी औसतन पाई जाती है मध्यम आकार के एक केले में, फैट की मौजूदगी शून्य
  • 11 फीसदी विटामिन-सी, 9 फीसदी पोटैशियम, 8 फीसदी मैग्नीशियम की दैनिक खुराक पूरी करने में सक्षम

डराते आंकड़े

  • 1.13 अरब अनुमानित वैश्विक आबादी हाइपरटेंशन से जूझ रही
  • 67 फीसदी से ज्यादा पीड़ित इनमें से गरीब, विकासशील मुल्कों के
  • 1.04 करोड़ लोगों की जान औसतन उच्च रक्चताप से जाती है हर साल

Related Post

हैदराबाद कांड

हैदराबाद कांड दुष्कर्म पीड़िता के पिता बोले- बेटी की आत्मा को अब शांति मिलेगी

Posted by - December 6, 2019 0
नई दिल्ली। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी निर्मम हत्या करने वाले चार आरोपियों को…
Congress

मैं सत्ता के केंद्र में पैदा हुआ था लेकिन इसमें मेरी दिलचस्पी नहीं है: राहुल गांधी

Posted by - April 9, 2022 0
नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शनिवार को कहा कि सत्ता के केंद्र में…
PM Modi

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Posted by - June 23, 2022 0
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi…

जम्मू में पंचायतों ने विदेशी दूतों के सदस्यों से मुलाकात की

Posted by - February 19, 2021 0
केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के दौरे पर आये कई देशों के दूतों ने यहां बृहस्पतिवार को पंचायतों और शहरी स्थानीय…