हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन बोले- झारखंड में झामुमो की सरकार बनी, तो महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

844 0

बुंडू । झारखंड में  झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनीं तो महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देंगे। यह बातें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने बीते सोमवार को झामुमो प्रत्याशी विकास कुमार मुंडा के समर्थन में अनुसूचित जाति आवासीय उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा में कही।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य में झामुमो की सरकार में फिर से गरीबों को पांच रुपये में भरपेट खाना दिया जायेगा। गांवों में किसान बैंक खाेले जायेंगे और प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज खुलेंगे।

यही नहीं गरीबों को फिर से 10 रुपये में धोती-साड़ी देने की बात कही। राज्य की भाजपा की सरकार ने मंदी और बेरोजगारी लोगों को दी है। सीएनटी-एसपीटी एक्ट में बदलाव कर छत्तीसगढ़ के लोगों को रोजगार देने का काम किया है। झामुमो प्रत्याशी विकास कुमार मुंडा ने लोगों से हाथ जोड़ कर एक बार फिर जिताने की अपील की। इस मौके पर सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने भी विचार रखे।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा ने शीतलपुर ग्राम में किया जन चौपाल, भाजपा के लिए मांगा वोट

Posted by - June 20, 2022 0
आजमगढ़: आजमगढ़ (Azamgarh) लोकसभा उपचुनाव में गोपालपुर विधानसभा के शीतलपुर ग्राम में आज यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK…
amit shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हुए स्वस्थ, जल्द ही AIIMS अस्पताल से मिलेंगी छुट्टी

Posted by - August 29, 2020 0
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती…