हेमा मालिनी

इस एक्टर के साथ थ‌िरकती नजर आईं हेमा मालिनी, Video वायरल

963 0

मुंबई। हेमा मालिनी एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर रही हैं। उनके डांस के लाखों चाहने वाले आज भी उनके डांसिंग मूव्स को याद करते हैं। हेमा मालिनी के चाहने वालों के लिए साल 2020 एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है। इस साल राजकुमार राव के साथ रोमांस करते हुए हेमा मालिनी फिल्म ‘श‌िमला मिर्ची’ इसी शुक्रवार यानी 3 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्‍म का गाना ‘मिर्ची शिमले दी’ रिलीज हो गया है। इसमें हेमा मालिनी जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

फिल्‍म ‘मिर्ची शिमले दी’ का गाना रिलीज

शोले, शान, सागर जैसी फिल्मों में अपने निर्देशन का जलवा दिखा चुके रमेश सिप्पी 25 सालों के बाद फिर से कोई फिल्म लेकर आ रहे हैं और ट्रेलर में हेमा मालिनी फिर से अपने बसंती वाले अंदाज में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि 71 की हो चुकीं हेमा मालिनी के किरदार को राजकुमार राव के किरदार से प्यार हो जाता है। मजेदार बात ये है कि हेमा की बेटी का किरदार निभा रहीं रकुलप्रीत सिंह भी उसी लड़के से प्यार करती हैं।

यहां देखें हेमा मालिनी का धमाकेदार डांस

‘शिमला मिर्ची’ का 2:31 मिनट का ट्रेलर लोगों को गुदगुदाने में सफल है। इसकी वजह राजकुमार राव या रकुलप्रीत सिंह से ज्यादा हेमा मालिनी हैं। सालों बाद शोले की बंसती एकदम अपने उसी अंदाज में लौटी हैं। असल में यह एक सिंगल मदर की कहानी है। इस सिंगल मदर का किरदार हेमा मालिनी निभा रही हैं। वह काफी उदास रहती थी, लेकिन एक दिन उसकी बेटी ने उसे खुश रहने के लिए कहा। तभी एक दिन उन्हें एक लड़के लव लेटर मिला। यह लव लेटर उनकी बेटी के लिए था, लेकिन उस पर नाम ना होने के चलते, हेमा मालिनी उसे खुद के लिए मान बैठीं।

‘शिमला मिर्ची’ का ट्रेलर

इसके बाद शुरू हुई राजकुमार राव और हेमा मालिनी की लव लाइफ। इस लव-ट्रैंगल में बात यहां तक पहुंच जाती है कि जब राजकुमार राव की फैमिली जब उनके घर शादी का ऑफर लेकर जाती है तो हेमा मालिनी सजधज कर बैठ जाती हैं और शरमाते हुए अपनी शादी की बात करती हैं।इन सब से उनकी बेटी का किरदार निभा रहीं रकुल प्रीत सिंह काफी परेशान हो जाती हैं। वो किसी तरह इससे उबरने की सोचती हैं। हालांकि वो इससे उबर पाती हैं कि नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

बेहद चुनिंदा और कामयाब फिल्में ही बनाते हैं रमेश सिप्पी

बेहद चुन‌िंदा और शानदार फिल्मों का निर्देशन करने वाले रमेश सिप्पी ने आखिरी फिल्म साल 1995 में आई ‘जमाना दीवाना’ का निर्देशन किया था। अब वह 3 जनवरी 2020 को आने जा रही फिल्म ‘शिमला मिर्ची’ का निर्देशन कर रहे हैं। सबसे मजेदार बात ये है कि शोले की ‘बसंती’ यानी हेमा मालिनी उनकी फिल्म की प्रमुख किरदार में हैं और सालों बाद वो फिर से बसंती वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। इस फिल्म की टक्कर 3 जनवरी को ही आ रही कॉमेडी फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ से होगी। इसमें अक्षय खन्ना और रीवा किशन मुख्य भूमिका में हैं।

 

Related Post

कोरोना से जीतनी है जंग

कोरोना से बचने के लिए क्या आप भी बार-बार उबालकर पीते हैं पानी? तो जानें इसका नुकसान

Posted by - May 10, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारियों से बचे रहने के लिए डॉक्टर लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह…
Dharmendra

किसान आंदोलन देख दु:खी हैं धर्मेंद्र, कही ये बड़ी बात

Posted by - December 11, 2020 0
बीकानेर। बॉलीवुड के अभिनेता और राजस्थान में बीकानेर के पूर्व सांसद धर्मेंद्र (Dharmendra) किसान आंदोलन की पीड़ा देखकर दु:खी हैं।…
ऑनलाइन सुपरफूड

होली 2020: व्यस्तता में भी लें सुपरफूड का मजा, ऑर्डर कर मंगवाएं तरह-तरह आइटम्स

Posted by - March 9, 2020 0
लाइफ़स्टाइल डेस्क। होली के त्योहार पर रंगों को देखते ही देखते सभी के घरों से पकवान की भी स्वादिष्ट खुशबू…
कोविड-19 से लड़ने वाला टीका

हैदराबाद यूनिवर्सिटी की डॉ. सीमा मिश्रा ने तैयार किया कोविड-19 से लड़ने वाला टीका

Posted by - March 28, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी जहां पूरी दुनिया में कोहराम मचाए हुए है। तो चिकित्सा व विज्ञान क्षेत्र से जुड़े…