कच्चे केले के आटे में है वजन घटाने का गुण, जानिए कैसे

1074 0

लखनऊ डेस्क। केले का आटा कच्चे केले से बनता है। इस आटे को खाना आपको कई बीमारियों से बचा सकता है और साथ ही ये इतनी पोषकता से भरा है कि इसे खाने से आपके शरीर के अंदर की कई कमियां दूर हो जाएंगी। केले का आटा ग्लूटेन फ्री होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है-

ये भी पढ़ें :-GDP ग्रोथ रेट मामला: सुब्रमण्यम के तर्क को सरकार ने किया खारिज 

1-केले का आटा सुपरफूड से कम नहीं होता। इसमें विटामिन ए बहुत अच्छी मात्रा में होता है। ऑयरन भी होता है। साथ ही पोटेशियम भी होता है।आंखों के साथ बाल और खून की कमी में ये आटा बहुत ही फायदेमंद होता है।

2-केला खनिज तत्वों से भरा होता है। इसमें विटामिन ई के अलावा जिंक, मैग्निशियम और मैग्नीज भी बहुत अच्छी मात्रा में होता है। आपको जान कर ये आश्चर्य होगा कि दो चम्मच केले के आटे से आपको 7 केले के बराबर पोषक तत्व मिलते हैं। ये सारे खनिज कोलेस्ट्रॉल घटाने में बहुत सहायक होते हैं। साथ ही आपके दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। तंत्रिका तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ ये मसल्स की टूट-फूट और निर्माण में भी बहुत सहायक हैं।

3-केले के आटे में पोटेशियम, आयरन , कैल्सियम विटामिन ए और विटामिन सी का प्रचुर मात्रा में पाया जाता है इसलिए ये बढ़ते बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। ये शरीर को एनर्जी भी देता है और कैलोरी कम होने के कारण ये नुकसान भी नहीं पहुंचाता।

4-कच्चे केले को छील कर उसे नींबू के पानी में डुबो कर धो लें। फिर इसे कई टुकड़ों में काट कर सुखा लें। अब इस आटे को सूखा लें। जब ये सूख जाए तो इसे पीस लें। आटा तैयार हो गया। इस आटे में किसी भी तरह के प्रिसर्वेटिव की जरूरत नहीं होती। इसे आप किसी भी आटे में मिला कर कोई भी डिश बना सकते हैं।

Related Post

जौनपुर रैली

Lok sabha Election 2019 : जौनपुर में बीजेपी अध्यअक्ष और केशव मौर्य की चुनावी रैली आज

Posted by - April 29, 2019 0
जौनपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार यानी आज को मड़ियाहूं के टीडी कॉलेज के मैदान में चुनावी जनसभा…
आसिम रियाज़ और जैकलीन का सॉन्ग रीलीज़

फैंस के बेसब्री से इंतजार के बीच रिलीज़ हुआ आसिम और जैकलीन का सॉन्ग, देखें वीडियो

Posted by - March 9, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। ‘बिग बॉस 13’ खत्म होने के बाद से रनरअप आसिम रियाज़ और बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज़ काफी सुर्खियों…

फिल्मों से दूर हुए बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने की दोबारा शादी, छाए सुर्खियों

Posted by - October 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। काफी समय से फिल्मों से दूर रहने वाले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक शो में काफी खुलासे करने के…