Health ATMs

अब नगरवासियों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखेगा नगर निगम

373 0

अयोध्या। योगी सरकार (Yogi Government) के नेतृत्व में नगर निगम अयोध्या अब नगरवासियों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेगा। इसके लिए नगर निगम ने नगर क्षेत्र के 18 स्थानों पर हेल्थ एटीएम (Health ATMs) स्थापित किए हैं। इससे फिलहाल 16 प्रकार की जांच की जाएगी। हेल्थ एटीएम स्थापित करने में 292.41 लाख रुपये खर्च हुए है।

पब्लिक हेल्थ एटीएम (Health ATMs) केंद्र पर होगी जांच

हेल्थ एटीएम (Health ATMs)  पर चिकित्सक परामर्श सुविधा, डिजिटल हेल्थ, सामान्य एवं विशेष त्वरित जांच, सामान्य शारीरिक जाँघ (16 पैरामीटर्स), हृदय और ईसीजी लिपिड प्रोफाइल, मधुमेह, हीमोग्लेबिन, गर्भावस्था परीक्षण, मूत्र जांच (10 पैरामीटर्स), टाइफाइड, डेंगू, त्वचा परीक्षण, कान की जांच, यूरिक एसिड परीक्षण, फीटल हार्ट रेट समेत अन्य कई प्रकार की जांचें की जाएंगी।

इन स्थानों पर लगाया गया है हेल्थ एटीएम (Health ATMs) 

नगर निगम अयोध्या के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत नगर निगम की तरफ से 18 स्थानों पर हेल्थ एटीएम (Health ATMs) स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने गोरखपुर में खेली होली

हेल्थ एटीएम (Health ATMs) विकास भवन कैम्पस, वेंडिंग जोन (कृष्ण पैलेस के पास),रोडवेज बस स्टैंड कैंण्ट फैजाबाद, नगर निगम ऑफिस कैम्पस, डाभा सेमर स्टेडियम,जलकल अमानीगंज, बारात घर (जनौरा पक्का तालाब के पास),जोनल आफिस कौशलपुरी, जलकल कैम्पस अयोध्या, जोनल आफिस कैम्पस अयोध्या, जयसिंहपुर कुण्ड, सूर्य कुण्ड, दर्शन नगर,जमथरा रोड,पठान टोलिया, सदर तहसील, फैजाबाद, रीडगंज चौराहा फैजाबाद, डी.एम. आफिस कैम्पस, मल्टीलेवल पार्किंग अयोध्या में स्थापित किए गए हैं।

Related Post

UP delegation

फ्रैंकफर्ट में उप्र के प्रतिनिधिमंडल ने की भारतीय उद्योग प्रमुखों से मुलाकात

Posted by - December 9, 2022 0
लखनऊ। अगले वर्ष 10 से 12 फरवरी के मध्य लखनऊ में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के लिए विदेशों…
CM Yogi

महिला सशक्त तो समाज खूबसूरत, गोरक्षपीठ में कन्या पूजन का यही संदेश

Posted by - October 11, 2024 0
लखनऊ। महिलाओं को सशक्त बनाकर हर क्षेत्र का कायाकल्प संभव है। इसके जरिये हम अधिक संस्कारित, सभ्य, संवेदनशील, जवाबदेह और…
CM Yogi

दीपावली का यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल होना गर्व की बात : मुख्यमंत्री

Posted by - December 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दीपावली (Diwali) को यूनेस्को (UNSECO) की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में सम्मिलित किए…
Basant Panchami

माघमेला में श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, भीड़ प्रबंधन का रोडमैप तैयार

Posted by - December 23, 2025 0
प्रयागराज। संगम किनारे लगने जा रहे माघ मेले (Magh Mela) में 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की सुरक्षा और प्रबंधन…