Dead body

खेत में बिना सिर का शव देखकर गांव में हड़कंप, युवक की उंगलियां भी काटीं

1269 0

देवरिया: यूपी के देवरिया (Deoria) जिले के लार इलाके में सुतावर चौमुखा मार्ग पर एक खेत में 17 वर्षीय लड़के की निर्ममता से हत्‍या कर लाश (Dead body) फेंक दी गई। हत्‍यारों ने किशोर का गला काटने के साथ ही उसके दाहिने हाथ की दो उंगलियां भी काट दीं। शुक्रवार की सुबह बिना सिर का शव  देखकर गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव (Dead body) की कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान रहमान के रूप में हुई है। उसकी उंगलियां और पैर की उंगलियां भी कटी हुई मिली है। गुरुवार शाम रहमान मोटरसाइकिल से अपने घर से निकला था। उसके परिवार वालों ने बताया कि रहमान ने कहा था कि वह जल्द लौटेगा, लेकिन वह नहीं लौटा यहां तक कि उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था।

योगी सरकार ने देर रात चलाई तबादला एक्सप्रेस, 15 IPS अधिकारियों का ट्रंसफर

लार से करीब 3 किलोमीटर दूर सुतावर-चौमुखा मार्ग पर सुबह कुछ लोगों ने बिना सिर के शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई जिसके बाद लार के लोगों ने रहमान की पहचान की। पुलिस ने कहा कि उसकी मोटरसाइकिल उसके घर से करीब 15 किलोमीटर दूर मयिल थाना क्षेत्र में मिली थी। एसपी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

ए0के0शर्मा ने बकायेदार उपभोक्ताओ से ओटीएस योजना का लाभ लेने की अपील

Related Post

लखीमपुर खीरी हिंसा: नवजोत सिंह सिद्धू ने खत्म किया अपना मौन व्रत

Posted by - October 9, 2021 0
लखीमपुर खीरी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा के लखीमपुर…
CM Yogi

सीएम योगी ने 11690 आश्रित परिवारों के लिए जारी किए 561.86 करोड़

Posted by - June 16, 2025 0
अंबेडकर नगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत सोमवार को 11690 आश्रित परिवारों…

यूपीः शाहजहांपुर कोर्ट में वकील की हत्या, मायावती ने योगी सरकार को घेरा

Posted by - October 18, 2021 0
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक जिला अदालत के परिसर में एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी…