Haryana Electricity Vibhag

‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम ने अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम किए प्रारंभ

313 0

चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (Haryana Electricity Nigam) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

उक्त जानकारी देते हुए बिजली निगम (Haryana Electricity Nigam) के प्रवक्ता ने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर और रोहतक के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 24 अप्रैल को मुख्य अभियंता रोहतक के कार्यालय, चौथी मंजिल राजीव गांधी विद्युत भवन रोहतक के कांफ्रेंस हॉल में प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोहतक जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खऱाब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरूप्योग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा।

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (Haryana Electricity Nigam) उपभोक्ताओं से अपील करता है कि वे 24 अप्रैल को मुख्य अभियंता रोहतक के कार्यालय पहुँच कर बिजली संबंधित समस्याओं का समाधान करवाएं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को निरंतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है।

Related Post

CM Nayab Singh

भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस कार्यक्र में सीएम सैनी ने की शिरकत

Posted by - August 24, 2024 0
कुरुक्षेत्र। अनाज मंडी में आयोजित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM…

सीएम बघेल का तंज, एयर इंडिया और सिंधिया दोनो बिकाऊ, इसलिए इन्हें मिली बिक्री की जिम्मेदारी

Posted by - July 14, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जारी चर्चा अभी भी जारी है, कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य…
योगी सरकार

योगी बोले- कुछ दिनों में केजरीवाल के साथ ओवैसी भी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

Posted by - February 4, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरीखें जैसे-जैसे नज़दीक आ रही हैं। वैसे-वैसे बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर ज्यादा हमलावर होती…