Uttarakhand

हरियाणा और उत्तराखण्ड खेलों को बढ़ावा देने के लिए बनेंगे सहयोगी

512 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा खेल मंत्री रेखा आर्य के निर्देशानुसार सोमवार को पंचकुला स्थित खेल विभाग, हरियाणा के मुख्यालय में हरियाणा राज्य में संचालित विभिन्न खेल योजनाओं की जानकारी के सम्बन्ध में हरियाणा राज्य के अधिकारियों के साथ उत्तराखण्ड (Uttarakhand) राज्य के खेल विभाग के अधिकारियों द्वारा बैठक आहूत की गयी।

बैठक में उत्तराखण्ड राज्य की ओर से विशेष प्रमुख सचिव, उत्तराखण्ड अभिनव कुमार, निदेशक, खेल गिरधारी सिंह रावत, संयुक्त निदेशक खेल डॉ० धर्मेन्द्र प्रकाश भट्ट, एवं हरियाणा राज्य की ओर से निदेशक खेल पंकज नैन, आई०पी०एस० एवं अपर निदेशक खेल विवेक पदम सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। हरियाणा राज्य में संचालित खेल प्रशिक्षण कार्यक्रमों, प्रशिक्षकों की तैनाती खेल अवस्थापना सुविधाओं का विकास एवं उनका अनुरक्षण, खेल नर्सरियों की स्थापना, खिलाड़ियों के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ खेलों में उच्च प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राजकीय सेवा में नियुक्ति दिये जाने सम्बन्धी प्रक्रिया पर हरियाणा राज्य की ओर से प्रस्तुतिकरण दिया गया एवं उस पर विस्तार से चर्चा की गयी।

कलयुग के श्रवण, कांवड़ में माता-पिता को बैठाकर तीर्थयात्रा पर निकले चंदन

विशेष प्रमुख सचिव उत्तराखण्ड द्वारा राज्य की नई खेल नीति एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी हरियाणा राज्य की ओर से सुझाव दिया गया कि छात्रवृत्ति के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर खेल नर्सरियां विकसित की जाए जिससे स्थानीय स्तर पर किशोर-किशोरियों को खेल सम्बन्धी प्रशिक्षण प्राप्त हो सके एवं वे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण हेतु तैयार हो सके। बैठक के पश्चात उत्तराखण्ड के अधिकारियों द्वारा ताऊ देवी लाल खेल परिसर, पंचकुला का भी निरीक्षण किया गया एवं अवस्थापना सुविधाओं एवं उनके संचालन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! यात्रा के दौरान अब चाय-नाश्ता होगा सस्ता

Related Post

CM Dhami

होली हमारी समृद्ध लोक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - February 27, 2026 0
खटीमा : सनातन धर्मशाला, रामलीला मैदान, खटीमा में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

जन–जन तक सरकार, हर समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि

Posted by - January 15, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के कुशल, संवेदनशील और जनोन्मुखी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ‘जन–जन की सरकार,…
land scam

भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, हरिद्वार जमीन घोटाले में 2 IAS समेत 12 अफसर सस्पेंड

Posted by - June 3, 2025 0
देहारादून/हरिद्वार। उत्तराखंड में पहली बार ऐसा हुआ है कि सत्ता में बैठी सरकार ने अपने ही सिस्टम में बैठे शीर्ष…
DM Sivan Bansal

डीएम के निर्देश, राजधानी को बनाना है स्लम फ्री, बस्तियों के पुनर्वास को बनेगी प्रभावी योजना

Posted by - May 11, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Basnal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में मलिन बस्तियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित…
CM Dhami

बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए संकल्पबद्ध है सरकार: मुख्यमंत्री

Posted by - February 26, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि प्रदेश सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, सुरक्षा…