हरियाणा हादसा: बहादुरगढ़ में महिला प्रदर्शकारियों को ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत

583 0

बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में बड़ा हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने आंदोलनकारी महिला किसानों को कुचल दिया हैं। इस हादसे में तीन बुजुर्ग महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और तीन की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मिली है कि, हादसा सुबह साढ़े 6 बजे के करीब झज्जर रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि, महिलाएं सड़क के बीच डिवाइडर पर बैठकर घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और ये भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में मरने वाली तीनों महिलाएं बुजुर्ग थीं। तीनों में से दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान आखिरी सांसें लीं। वहीं, हादसे में तीन अन्य महिलाओं की हालत बेहद गंभीर है, जिनका अस्तताल में इलाज चल रहा है। ये घटना झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के नीचे हुई है।

बताया जा रहा है कि, ये आंदोलनकारी महिला किसान घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थीं। महिलाएं पंजाब के मानसा जिले की रहने वाली थीं। इस तेज रफ्तार ट्रक में डस्ट भरा था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

राहुल गांधी ने व्यक्त जताया शोक

इस हादसे पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा है, भारत माता, देश की अन्नदाता को कुचला गया है। ये क्रूरता और नफ़रत हमारे देश को खोखला कर रही है। मेरी शोक संवेदनाए।

Related Post

कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर

मेरठ व गोरखपुर में कोरोना वायरस दो डायग्नोस्टिक सेंटरों को मिली मान्यता

Posted by - March 22, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ व गोरखपुर मेडिकल काॅलेजों को केन्द्रीय भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) से कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर की…
CIMAP Kisan Mela 2021

सीमैप किसान मेला 2021ः कोविड़-19 महामारी के समय औषधीय व सगंध पौधों की मांग बढ़ी

Posted by - January 31, 2021 0
लखनऊ । सीएसआईआर – केन्द्रीय औषधीय व सगंध पौधा संस्थान (CSIR-CIMAP) लखनऊ स्थित कैम्पस में रविवार 31 जनवरी को किसान…
फिल्म शाबाश मिट्ठू

फिल्म शाबाश मिट्ठू का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमा घरों में होगी रिलीज

Posted by - January 29, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज की जिंदगी पर बन रही फिल्म ‘शाबाश मिट्ठू’ का फर्स्ट…
CM Bhajanlal Sharma

CM भजनलाल शर्मा ने श्री गोविन्ददेवजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Posted by - December 18, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) बुधवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविन्ददेवजी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में विधिवत…